Doctor Verified

क्या होता है Hypertension Headache? डॉक्टर से जानें इस बारे में सबकुछ

What is Hypertension Headache in Hindi: हाइपरटेंशन हेडेक को आमतौर पर सिरदर्द ही माना जाता है। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाले सिरदर्द को हाइपरटेंशन हेडेक कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होता है Hypertension Headache? डॉक्टर से जानें इस बारे में सबकुछ


What is Hypertension Headache in Hindi: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है, जिसे आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, इसे नजरअंदाज करना कई तरीकों से आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर न केवल आपका ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है, बल्कि इससे हार्ट अटैक आने की आशंका भी बढ़ जाती है। हाइपरटेंशन होने पर ज्यादा गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन, स्ट्रेस होने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। हाइपरटेंशन सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बनता है। क्या आप जानते हैं हाइपरटेंशन से सिर में दर्द भी होता है, जिसे हाइपरटेंशन हेडेक (Hypertension Headache) कहा जाता है।

क्या आपने कभी हाइपरटेंशन हेडेक के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो इस को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि हाइपरटेंशन से होने वाला सिरदर्द असल में क्या होता है? आइए गाजियाबाद के इंद्रापुरम की डॉ. दीपिका रुस्तगी सीनियर कंसल्टैंट से जानते हैं इसके बारे में। (How to Prevent Hypertension Headache in Hindi)  

क्या होता है Hypertension Headache?

हाइपरटेंशन हेडेक को आमतौर पर सिरदर्द ही माना जाता है। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाले सिरदर्द को हाइपरटेंशन हेडेक कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो यह सिरदर्द तब होता है जब हाइपरटेंशन या ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ जाता है। यह सिरदर्द कई बार अचान होते हैं, जोकि ज्यादा टेंशन लेने या किसी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोच लेने से भी हो सकता है। कुछ मामलों में हाइपरटेंशन हेडेक होने के साथ ही व्यक्ति को धुंधला दिखाई देने और चक्कर आने की भी समस्या हो सकती है। 

hypertensionheadache-inside

Hypertension Headache के लक्षण

  1. हाइपरटेंशन हेडेक होने पर आपको कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  2. ऐसे में कई बार सिर के दोनों ओर तेज दर्द हो सकता है। कुछ मामलों में यह दर्द माइग्रेन की तरह भी हो सकता है।
  3. हाइपरटेंशन हेडेक होने पर आपको चक्कर आने और दिखाई देने में कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
  4. ऐसे में आपको कई बार सांस लेने में भी कठिनाई महसूस हो सकती है।
  5. ऐसे में कई बार आपकी धड़कनों पर भी असर पड़ सकता है।
  6. कुछ मामलों में आपको एंग्जाइटी के साथ-साथ नाक से खून आने की भी समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - बीमारी और डाइट: हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान 

हाइपरटेंशन हेडेक से बचने के लिए क्या करें?

  1. हाइपरटेंशन हेडेक से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को बदलने की जरूरत है।
  2. इसके लिए आपको अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहिए।
  3. ऐसे में आपको स्ट्रेस कम करने के साथ ही साथ अपने ब्लड प्रेशर की जांच करते रहनी चाहिए।
  4. इसके लिए आपको ज्यादा नमक और कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए।
  5. हाइपरटेंशन से होने वाले सिरदर्द से बचने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
  6. इसके लिए आप प्राणायाम और मेडिटेशन का भी अभ्यास कर सकते हैं।
  7. इससे बचने के लिए आपक पर्याप्त पानी पीने के साथ-साथ 6 से 8 घंटे की नींद भी लेनी चाहिए।

Read Next

आर्मपिट में सूजन या गांठ को न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत

Disclaimer