Doctor Verified

गर्मियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें कारण

गर्मियों में कुछ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म मौसम में ब्लड प्रेशर हाई क्यों होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें कारण


Why is BP high in summer: अस्वस्थ खानपान और जीवनशैली से जुड़ी खराब आदतें गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं। इनके कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी शामिल है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड वेसेल्स में ब्लड का प्रेशर नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है। इस समस्या को हाइपरटेंशन के अलावा साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थिति से दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी फेल होना जैसी गंभीर बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है। अगर किसी व्यक्ति को अक्सर की ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो उसे भविष्य में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा हो सकता है। कई लोगों को गर्मियों में यह समस्या ज्यादा होती है। जितना ज्यादा गर्मी बढ़ती है उतना ही ब्लड प्रेशर का खतरा भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा क्यों होती है? इसका जवाब जानने के लिए हमने लुधियाना स्थित सिबिया मेडिकल सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट और डायरेक्टर डॉ एसएस सिबिया से बात की है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (67)

गर्मियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है? Causes of High Blood Pressure In Summer

डिहाड्रेशन के कारण- Dehydration

गर्मियों में बॉडी डिहाइड्रेट होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा हो सकता है। गर्म तापमान के कारण पसीना ज्यादा आता है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। पानी की कमी होने से ब्लड वॉल्यूम भी कम होने लगती है। इस कारण हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

हीट एक्सपोजर- Heat Exposure

गर्म तापमान के कारण बॉडी में हीट एक्सपोजर बढ़ सकता है। हीट एक्सपोजर बढ़ने के कारण बॉडी पर स्ट्रेस बढ़ सकता है। तापमान अधिक होने के कारण नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। इस कारण हार्ट रेट और हाई ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जिन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या रहती है उनको इसका ज्यादा खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोजाना की ये आदतें भी बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड प्रेशर, जानें बचाव के उपाय

सॉल्ट और शुगर इनटेक ज्यादा होना- High Salt and Sugar Intake

गर्मियों में कुछ लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स और स्वीट ड्रिंक्स पीने की आदत होती है। इनमें शुगर और सॉल्ट दोनों की मात्रा ही अधिक होती है। गर्मियों में सॉल्ट और शुगर इनटेक ज्यादा होने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। सॉल्ट बॉडी से पानी निकालता है जिस कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है और बीपी बढ़ सकता है।

कुछ दवाओं के कारण- Medicines

कुछ दवाओं के सेवन के कारण भी गर्मियों में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। दवाएं जैसे ड्यूरेटिक्स लेने से ब्लड प्रेशर के मरीजों को परेशानी हो सकती है। तापमान बढ़ने के साथ ये दवाएं शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इनके सेवन से बॉडी डिहाइड्रेट भी हो सकती है जो बीपी बढ़ने की वजह बन सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ जाता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अधूरी नींद के कारण- Inadequate Sleep

गर्मियों में रात के दौरान भी तापमान अधिक होता है। ऐसे में कई बार नींद पूरी नहीं हो पाती जिसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। इस कारण बॉडी में हार्मोन लेवल बढ़ सकता है जो बीपी हाई होने की वजह बन सकता है।

एक्सपर्ट टिप

गर्मियों में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। सूरज की रोशनी के संपर्क में न आएं यानी धूप से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि, इस कारण भी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हल्का खाना खाएं और तली-भूनी व मसालेदार चीजों से दूरी बनाकर रखें। रोज ब्लड प्रेशर मॉनिटर करें खासकर जिन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या है।
लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या गर्मी से बीपी ज्यादा होता है?

    गर्मी बढ़ने के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ सकती है। गर्म तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे ब्लड वॉल्यूम कम होने लगती है और हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।  
  • जब बीपी हाई हो तो क्या पीना चाहिए?

    हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने के लिए ठंडा पानी पी सकते हैं। इसके अलावा, नारियल पानी, दही या छाछ पीने से भी बीपी नॉर्मल हो सकता है। ऐसे में नारियल पानी और लस्सी पीना भी फायदेमंद होता है। 
  • बीपी को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए?

    बीपी को जड़ से खत्म करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों बैलेंस करना जरूरी है। डेली डाइट में सॉल्ट और शुगर इनटेक कम रखें। वेट मेंटेन करके रखें और रोज एक्सरसाइज करें। खूब पानी पिएं जिससे बॉडी हाइड्रेटेड रहे। 

 

 

 

Read Next

क्या नींद की कमी से किडनी में पथरी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer