हाई ब्लड प्रेशर आजकल की एक बेहद ही आम समस्या है। इसे हाइपरटेंशन के रूप में भी जाना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तब होती है, जब रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर रक्त का दबाव लगातार बढ़ता जाता है। इस स्थिति में हृदय को रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। आपको बता दें कि 120/80 मिमी एचजी से कम होना, सामान्य ब्लड प्रेशर होता है। वहीं, अगर बीपी इससे अधिक होता है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। आजकल की खराब लाइफस्टाइल को, हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण माना जाता है। कुछ मामलों में हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन जानलेवा भी हो सकता है। यानी यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है। इसलिए इसे साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है। अक्सर लोग दिन के समय ब्लड प्रेशर चेक करते हैं। लेकिन आपको रात में भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। रात में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कुछ समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया, नोएडा के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-
1. सोने में दिक्कत होना
अगर आपको रात में सोने में दिक्कत होती है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर (High BP) स्लीप साइकिल को बाधित कर देता है। इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। रात में सोने में परेशानी हो, तो एक बार ब्लड प्रेशर जरूर चेक करें। अच्छी नींद के लिए तनाव दूर करें और सुबह मेडिटेशन का अभ्यास करें।
2. सिरदर्द होना
सिरदर्द एक आम समस्या है। हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी-न-कभी सिरदर्द का सामना जरूर करता है। लेकिन अगर आपको रात में अक्सर ही सिरदर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। रात में सिरदर्द की समस्या होना, हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। दरअसल, रात के समय ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, इससे आपको सिरदर्द हो सकता है। कई बार सिरदर्द सुबह उठने के तुरंत बाद भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में हाई बीपी से बचने के लिए डाइट से इस तरह घटाएं नमक की मात्रा, एक्सपर्ट से जानें आसान टिप्स
3. हाथों या पैरों में जलन महसूस होना
हाथों या पैरों में जलन की समस्या भी, हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। खासकर, अगर रात में जलन हो रही है, तो आपको ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करनी चाहिए। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इससे आपको जलन महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर पैरों में झनझनाहट भी महसूस होती है। इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
4. खर्राटे लेना
खर्राटे लेना, स्लीप एपनिया का एक लक्षण होता है। आपको बता दें कि स्लीप एपनिया हृदय रोगों के कारण हो सकता है। अगर आप सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं, तो इस लक्षण को बिल्कुल भी अनदेखा न करें। इस स्थिति में आपको बीपी की जांच करनी चाहिए। खर्राटे लेना कई अन्य बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। कुछ मामलों में खर्राटे की समस्या बिना किसी बीमारी के भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- हाई बीपी में रामबाण है पालक और गाजर का जूस, जानें सेवन का तरीका
5. तनाव या चिंता महसूस होना
वैसे तो तनाव या चिंता होना बेहद आम है। लेकिन अगर आपको रात के समय ज्यादा स्ट्रेस महसूस होता है। साथ ही, अनिद्रा की समस्या की समस्या कभी रही है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। दरअसल, हाई बीपी की वजह से कार्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति स्ट्रेस महसूस कर सकता है। अगर आपको रात में स्ट्रेस या बेचैनी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version