How Obesity Cause High BP in Pregnancy: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए एक खास दौर होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक रहना जरूरी है, ऐसा न होने पर प्रेग्नेंसी का सफर मुश्किल बन सकता है। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी में मोटापे का शिकार हो जाती हैं, उन्हें डायबिटीज, स्लीप एपनिया, डिप्रेशन जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सभी समस्याओं के साथ-साथ प्रेग्नेंसी में मोटापे की समस्या बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ने लगती है। हाई बीपी की समस्या मां और होने वाले बच्चे की सेहत के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। इस लेख में जानेंगे प्रेग्नेंसी में मोटापे से हाई बीपी का खतरा कैसे बढ़ता है और जानेंगे मोटापा घटाने के आसान टिप्स। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्पताल की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
प्रेग्नेंसी में मोटापे से कैसे बढ़ता है हाई बीपी का खतरा?- How Obesity Cause High BP in Pregnancy
प्रेग्नेंसी में मोटापे के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति को हम जेस्टेशनल हाइपरटेंशन के नाम से जानते हैं। मोटापे के कारण ब्लड वॉल्यूम बढ़ता है जिससे ज्यादा बॉडी मॉस के लिए खून की पूर्ति हो सके। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान फीटस की ग्रोथ के लिए ब्लड वॉल्यूम नेचुरली बढ़ता है। लेकिन फीटस के लिए ब्लड वॉल्यूम बढ़ने के साथ अगर मोटापे का ब्लड वॉल्यूम भी बढ़ने लगे, तो हार्ट और ब्लड वैसल्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है जिसके कारण हाई बीपी की समस्या होने लगती है। मोटापे के कारण अनिद्रा और हाई ब्लड शुगर की समस्या होती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- डेस्क जॉब करने से प्रेग्नेंसी में बिगड़ सकती है सेहत, बचाव के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
प्रेग्नेंसी में मोटापे से बचने के उपाय- Obesity in Pregnancy Prevention Tips
- मोटापा कंट्रोल करने के लिए चीनी और तेल वाली चीजों को खाना बंद कर दें। मोटे अनाज, प्रोटीन, विटामिन्स और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें।
- प्रेग्नेंसी में रोज एक्सरसाइज करें। ब्रिस्क वॉक, योग और हल्के व्यायाम घर पर कर सकती हैं।
- प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद लेना जरूरी है। समय पर सोने से शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है और मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है।
- प्रेग्नेंसी में पर्याप्त पानी का सेवन करें। इससे शरीर को अतिरिक्त फैट से बचाया जा सकता है।
- स्ट्रेस को नियंत्रित करने के लिए ध्यान, योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें। स्ट्रेस कंट्रोल करके मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।