Spinach And Carrot Juice Benefits in High BP: हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में तेजी से बढ़ रही समस्या है। पहले हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 55 साल की उम्र से ज्यादा वाले व्यक्तियों में होता था, लेकिन अब यह समस्या काम उम्र में भी आम हो गई है। बहुत ज्यादा फास्ट फूड और ऑइली फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग व शराब आदि का सेवन हाई ब्लड प्रेशर का आम कारण है। इस समस्या में सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराने से जल्दी फायदा मिलता है। हइओघ ब्लड प्रेशर में सही समय पर उचित कदम न उठाने से मरीज को हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी जैसे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा भी रहता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पालक और गाजर का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए पालक और गाजर का जूस पीने के फायदे और सही तरीका।
हाई ब्लड प्रेशर में पालक और गाजर का जूस पीने के फायदे- Spinach And Carrot Juice Benefits in High BP in Hindi
शरीर में पोषक तत्वों की कमी और मिनरल्स का असंतुलन भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं पालक में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशिय,, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन के जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है।" रोजाना सुबह के समय पालक और गाजर का जूस पीने से इसमें मौजूद पोटैशियम बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत
टॉप स्टोरीज़
हाई बीपी में कैसे पिएं पालक और गाजर का जूस?
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से पालक और गाजर का जूस पीना फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह के समय बराबर मात्रा में गाजर और पालक के ताजे जूस का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर काम करने में मदद मिलती है। इस जूस में नमक या कोई भी बाहरी चीज नहीं मिलानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होता है इन 5 सब्जियों का जूस, जानें बनाने का तरीका
सब्जियों में पोटेशियम और फाइबर भरपूर होता है, इनके सेवन से उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन के साथ बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। सब्जियों का जूस पीकर आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शारीरिक रूप से निष्क्रिय होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर समय पर इलाज जरूर करान चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)