हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होता है इन 5 सब्जियों का जूस, जानें बनाने का तरीका

Vegetable Juice for High BP: रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए पोटेशियम और फाइबर जरूरी होता है। ऐसे में हाई बीपी होने पर आप सब्जियों का जूस पी सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होता है इन 5 सब्जियों का जूस, जानें बनाने का तरीका


Vegetable Juice Good for High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर लोग इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। हाई बीपी दुनिया भर में मौतों का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। दरअसल, जब हृदय को रक्त पंप करने के लिए् अधिक मेहनत करनी पड़ती है या धमनियां संकुचित हो जाती है तो यह स्थिति हाई ब्लड प्रेशर की होती है। हाई बीपी हार्ट फेलियर, स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है। 

जीवनशैली और आहार की आदतों में बदलाव करके रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। हाई बीपी के लोगों को सोडियम रिच फूड्स, तले भोजन से परहेज करने को कहा जाता है। वही पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर औप प्रोटीन रक्तचाप के मरीजों के लिए जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं। सब्जियों में ये सभी पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए सब्जियों का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर में कौन-कौन सी सब्जियों का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। इस महीने हम अपने Campaign ‘focus of the month’ - Beat The Pressure में ब्लड प्रेशर से जुड़ी जरूरी जानकारियां और टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए कौन-कौन सी सब्जियों का जूस पीना फायदेमंद होता है।

beetroot juice

1. चुकंदर का जूस (Beetroot Juice for High Blood Pressure)

चुकंदर नाइट्रेट से भरपूर होता है। नाइट्रेट रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन या रक्त प्रवाह में भी सुधार करता है। इस स्थिति में हृदय को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसलिए चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए चुकंदर का जूस पिया जा सकता है। चुकंदर का जूस सिस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव, बीमारी को कंट्रोल करना हो जाएगा आसान

2. अजवाइन का जूस (Celery Juice for High Blood Pressure)

अजवाइन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए भी अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। अजवाइन में विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर अधिक होता है। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। ऐसे में हाई बीपी की स्थिति में सेलरी का जूस पिया जा सकता है। 

3. टमाटर का जूस (Tomato Juice for High Blood Pressure)

टमाटर का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग टमाटर का सलाद भी खाते हैं। लेकिन रक्तचाप या ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए भी टमाटर फायदेमंद होता है। इस स्थिति में टमाटर का जूस पिया जा सकता है। टमाटर का जूस हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इस जूस में आप नमक, चीनी आदि डालने से बचें। टमाटर का जूस वजन घटाने में भी कारगर होता है।

4. पालक का जूस (Spinach Juice for High Blood Pressure)

पालक में मौजूद पोषक तत्व स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। पालक पोटेशियम का बहुत अच्छा सोर्स होता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए पोटेशियम बहुत जरूरी होता है। क्योंकि पोटेशियम रक्त वाहिकाओं और धमनियों में तनाव कम करने में मदद करता है। पालक का जूस पीने से रक्त प्रवाह सही रहता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। पालक के जूस में ल्यूटिन भी होता है। ल्यूटिन धमनियों की दीवारों को मोटा होने से रोकता है। ब्लड प्रेशर की स्थिति में पालक का जूस पीने से इस कंट्रोल में रखा जा सकता है। यह हार्ट अटैक के जोखिम को भी कम करता है।

इसे भी पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के होते हैं 4 स्टेज, जानें क्यों गंभीर होता है आखिरी स्टेज

5. गाजर का जूस (Carrot Juice for High Blood Pressure)

गाजर में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए गाजर का जूस पिया जा सकता है। नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से स्ट्रोक का खतरा भी कम रहता है।

सब्जियों में पोटेशियम और फाइबर भरपूर होता है, इनके सेवन से उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन के साथ बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। सब्जियों का जूस पीकर आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। ध्यान रहे किसी भी जूस में नमक डालने से बचें। लेकिन अगर रक्तचाप 130/90 mmHg से अधिक हो, तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। 

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव, बीमारी को कंट्रोल करना हो जाएगा आसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version