Doctor Verified

पॉलीअर्थराइटिस क्या है? डॉक्टर से जानें लक्षण और इलाज

Polyarthritis Symptoms And Causes: पॉलीअर्थराइटिस भी खानपान, खराब जीवनशैली और जेनेटिक कारणों से होने वाली गंभीर समस्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पॉलीअर्थराइटिस क्या है? डॉक्टर से जानें लक्षण और इलाज


Polyarthritis Symptoms And Causes: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। पॉलीअर्थराइटिस भी खानपान, खराब जीवनशैली और जेनेटिक कारणों से होने वाली गंभीर समस्या है। पॉलीअर्थराइटिस दरअसल, गठिया का ही एक रूप है। इस बीमारी को पॉलीआर्टिकुलर गठिया भी कहा जाता है। गठिया की समस्या में आपको जोड़ों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है। पॉलीअर्थराइटिस के कारण जोड़ों में सूजन और फ्रैक्चर जैसी परेशानियां होती हैं। इस समस्या के लक्षणों को सही समय पर पहचानकर उचित कदम उठाने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं। आमतौर पर पॉलीअर्थराइटिस के लक्षणों को लोग सही समय पर पहचान नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, पॉलीअर्थराइटिस के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में।

पॉलीअर्थराइटिस के लक्षण- Polyarthritis Symptoms in Hindi

पॉलीअर्थराइटिस की समस्या में दिखने वाले लक्षणों को सही समय पर पहचान कर इलाज लेने से आप जल्दी इस बीमारी से ठीक हो सकते हैं। पॉलीअर्थराइटिस में दिखने वाले मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

सूजन और दर्द: पॉलीअर्थराइटिस के प्रमुख लक्षणों में से एक है, जोड़ों में सूजन और दर्द। यह आमतौर पर सुबह के समय में ज्यादा हो सकता है और धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

जोड़ों की स्थिति में परिवर्तन: पॉलीअर्थराइटिस के कारण जोड़ों की स्थिति में परिवर्तन हो सकता है, जैसे कि स्थिरता की कमी या जॉइंट स्टिफनेस।

जोड़ों में गर्मी और टेंडरनेस: इसकी वजह से प्रभावित जोड़ और हड्डियां गर्म हो सकती हैं और इसके कारण टेंडरनेस की समस्या भी हो सकती है।

सामान्य बीमारियां: पॉलीअर्थराइटिस के साथ व्यक्ति को सामान्य बीमारियां भी हो सकती हैं, जैसे कि थकान, उबकाई, चलने में दिक्कत और वजन कम होना।

Polyarthritis Symptoms And Causes

इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 10 फूड्स, बढ़ सकती हैं परेशानियां

पॉलीअर्थराइटिस के कारण- Polyarthritis Causes in Hindi

खानपान में गड़बड़ी, खराब जीवनशैली, शारीरिक स्थिति और जेनेटिक कारणों के अलावा पॉलीअर्थराइटिस की समस्या कुछ बीमारियों के कारण भी हो सकती है। इस बीमारी के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

ऑटोइम्यून सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ी: यह रोग अक्सर व्यक्ति के ऑटोइम्यून सिस्टम के कारण हो सकता है। ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र कोशिकाओं पर अटैक करता है।

इन्फेक्शन या जख्म: किसी भी प्रकार के जख्म या इन्फेक्शन के कारण भी पॉलीअर्थराइटिस हो सकता है।

जीनेटिक कारण: कुछ मामलों में पॉलीअर्थराइटिस की बीमारी जेनेटिक कारणों से भी हो सकती है। यानी परिवार में किसी को इससे पीड़ित होने की संभावना हो सकती है।

खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल: अनहेल्दी फूड्स का सेवन, हड्डियों में कमजोरी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण भी इस बीमारी का खतरा रहता है।

पॉलीअर्थराइटिस का इलाज- Polyarthritis Treatment in Hindi

पॉलीअर्थराइटिस की बीमारी में डॉक्टर मरीज की स्थिति के हिसाब से इलाज करते हैं। इस बीमारी के इलाज और बचाव में डॉक्टर ये प्रक्रिया अपनाते हैं-

दवाओं का उपयोग: डॉक्टर्स अक्सर एंटी-इन्फ्लैमेटरी दवाएं या दर्द कम करने के लिए दवाएं प्रेस्क्राइब करते हैं जो लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं।

वैकल्पिक चिकित्सा: योग और ध्यान, सूजन और दर्द को कम करने में सहायक हो सकती है।

हेल्दी डाइट: स्वस्थ आहार भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर को सही पोषण प्रदान करके रोग के प्रति सामर्थ्य बढ़ा सकता है।

नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम जोड़ों को स्वस्थ और चलने में मदद कर सकता है, लेकिन इसमें डॉक्टर की सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: क्या गठिया के मरीज एक्सरसाइज कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

पॉलीअर्थराइटिस के लक्षणों को नजरअंदाज करने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार हो सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप पॉलीअर्थराइटिस से पीड़ित हो सकते हैं, तो आपको तुरंत एक विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलना चाहिए। सही चिकित्सा और उपचार से, आप इस समस्या को जल्दी ठीक कर सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

कार्पल टनल सिंड्रोम का पता लगाने के लिए किया जाता है Phalen's टेस्ट, जानें डॉक्टर से

Disclaimer