अर्थराइटिस के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 10 फूड्स, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Foods To Avoid in Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अर्थराइटिस के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 10 फूड्स, बढ़ सकती हैं परेशानियां


Foods To Avoid in Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस में होने वाला दर्द असहनीय होता है। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अब कम उम्र के लोगों में भी गठिया की समस्या देखने को मिलती है। शारीरिक गतिविधियों की कमी, असंतुलित और अनहेल्दी डाइट का सेवन करने के कारण लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। गठिया या अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे फूड्स को हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं, उनका सेवन करने से गठिया की समस्या में दर्द और परेशानियां ट्रिगर हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए डाइट से ऐसे फूड्स को तुरंत निकाल देना चाहिए। आइये इस लेख में जानते हैं गठिया में किन फूड्स का सेवन नुकसानदायक होता है।

अर्थराइटिस के मरीज भूलकर भी न खाएं ये फूड्स- Foods To Avoid in Arthritis in Hindi

गठिया के मरीजों के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी डाइट का ध्यान रखना भी है। इस बीमारी में बहुत ज्यादा नमक का सेवन करना या बहुत ज्यादा शुगर वाली चीजों का सेवन करना नुकसानदायक होता है। गठिया के मरीजों को इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए-

1. आलू का सेवन करें नियंत्रित

आलू हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। गठिया या अर्थराइटिस में आलू का बहुत ज्यादा सेवन करने से कई नुकसान हो सकते हैं। आलू में सोलनिन नामक केमिकल होता है, जो गठिया के मरीजों की परेशानियां बढ़ा सकता है।

Foods To Avoid in Arthritis

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा नमक खाने से गठिया होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

2. नमक का कम सेवन

ऐसे लोग जो लंबे समय तक ज्यादा नमक खाते हैं, उनके शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से हड्डियों में कमजोरी होती है। गठिया के मरीजों को खाने में नमक का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

3. प्रोसेस्ड फूड्स

प्रोसेस्ड फूड का सेवन वैसे भी शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाने वाले लोगों में गठिया का ज्यादा खतरा रहता है।

4. ग्लूटेन वाले फूड्स

अर्थराइटिस या गठिया में ग्लूटेन वाले फूड्स का सेवन बहुत कम करना चाहिए। बहुत ज्यादा ग्लूटेन का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है।

5. शराब का सेवन

शराब पीने वाले लोगों की हड्डियां आम लोगों की तुलना में ज्यादा कमजोर होती हैं। बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

6. फैटी फूड्स का सेवन

बहुत ज्यादा फैटी फूड्स का सेवन करने से गठिया के मरीजों की परेशानी ट्रिगर हो सकती है। इस बीमारी में फैटी फूड्स का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

7. रेड मीट का सेवन

रेड मीट का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर में सूजन जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। रेड मीट में फैट ज्यादा होता है, गठिया के मरीजों को इसका भी सेवन सीमित करना चाहिए।

8. बहुत ज्यादा शुगर का सेवन 

बहुत ज्यादा शुगर का सेवन करने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा तो रहता ही है, साथ ही इसकी वजह से गठिया के मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या गठिया के मरीज एक्सरसाइज कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

9. कैफीन का सेवन

बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करने से गठिया के मरीजों को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। इसकी वजह से दर्द बढ़ सकता है और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

10. खट्टी चीजों का सेवन 

गठिया की समस्या में बहुत ज्यादा खट्टी चीजों का सेवन करने से दर्द और सूजन बढ़ने का खतरा रहता है।

गठिया एक गंभीर समस्या है और सही समय पर ध्यान न देने से मरीज को अन्य परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, अकड़न, चलने-फिरने में दिक्कत और जोड़ों में सूजन की समस्या होती है। गठिया से बचने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

थायराइड के कारण नहीं आती रात में नींद? डाइट में करें ये बदलाव, आएगी अच्छी नींद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version