Can Arthritis Patient Do Exercise: अर्थराइटिस की बीमारी को गठिया के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में मरीज को चलने-फिरने और कामकाज करने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। बढ़ती उम्र में गठिया की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। शरीर में कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी होने पर हड्डियां और जोड़ कमजोर होने लगते हैं। इसकी वजह से गठिया की समस्या शुरू होती है। गठिया या अर्थराइटिस में होने वाला दर्द असहनीय होता है। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अब कम उम्र के लोगों में भी गठिया की समस्या देखने को मिलती है। शारीरिक गतिविधियों की कमी, असंतुलित और अनहेल्दी डाइट का सेवन करने के कारण लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अर्थराइटिस के मरीजों को डॉक्टर हेल्दी डाइट का सेवन करने और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। अर्थराइटिस के मरीज अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अर्थराइटिस में एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं और इससे जुड़ी सावधानियां।
क्या गठिया में एक्सरसाइज कर सकते हैं?- Should You Exercise if You Have Arthritis?
अर्थराइटिस में होने वाले दर्द को कम करने और जोड़ों को सक्रिय बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज और योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। लेकिन इस बीमारी में एक्सरसाइज करते समय सावधानियों का ध्यान न रखने से मरीज को गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि नियमित रूप से योग का एक्सरसाइज करने से गठिया के मरीजों की परेशानियां कम हो सकती हैं। इस समस्या में मरीजों को लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज ही करनी चाहिए। इसके अलावा शुरूआत करते समय एक्सपर्ट की देखरेख में ही एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। सुबह के समय कुछ देर तक पैदल चलने, पैरों को मोड़ने की एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है। आप गठिया में एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: रूमेटाइड अर्थराइटिस क्यों होता है? जानें इसके लक्षण और इलाज
टॉप स्टोरीज़
गठिया में एक्सरसाइज और योग से जुड़ी सावधानियां- Arthritis Exercise Precautions in Hindi
गठिया के मरीजों को हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज का अभ्यास करने से बचना चाहिए। इस समस्या में मरीजों को भारी वजन उठाने और घुटनों पर जोर देने वाली एक्सरसाइज का अभ्यास भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मरीज के घुटनों को नुकसान हो सकता है। इस समस्या में ज्यादा तेज दौड़ने की वजह से मरीज का दर्द बढ़ सकता है। गठिया के मरीजों को एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करते समय इन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए-
- तेज दौड़ने और जॉगिंग करने से बचें।
- जम्पिंग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज न करें।
- स्किपिंग और वेट लिफ्टिंग का अभ्यास न करें।
- टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती जैसे खेल न खेलें।
- माउंटेन ट्रेकिंग करने से बचना चाहिए।
हॉट योग और हॉट कंप्रेस करने से भी गठिया के मरीजों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस बीमारी में एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करते समय दर्द या परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करते समय होने वाली इंजरी को नजरअंदाज करने से मरीज की परेशानी बढ़ सकती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)