Doctor Verified

घुटनों में ही नहीं, हाथ की कलाई और उंगलियों में भी हो सकता है अर्थराइटिस, जानें इसके प्रकार के बारे में

Arthritis In Hands: कुछ विशेष तरह के गठिया आपके हाथों के जोड़ों को प्रभावित कर सकते हैं। आगे जानते हैं इनके बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटनों में ही नहीं, हाथ की कलाई और उंगलियों में भी हो सकता है अर्थराइटिस, जानें इसके प्रकार के बारे में


Arthritis In Hands: समय के साथ लोगों की आदतों में बदलाव हुआ है। लोगों की बदलती आदतें और आनुवांशिक कारणों के चलते कई लोगों को गठिया यानी अर्थराइटिस की समस्या का सामना करना पड़ता है। गठिया एक ऑटो इम्यून रोग है, जो आपके ज्वाइंट और हड्डियों को प्रभावित करता है। दरअसल, गठिया आपके जोड़ों के कार्टिलेज को कम करने के साथ ही हड्डियों में अकड़न को कम कर सकता है। इसमें स्वस्थ कोशिकाएं खुद आपके अंगों को प्रभावित करती हैं। गठिया में कार्टिलेज्स कम होने हड्डियां आपस में रगड़ती हैं। इससे आपको जोड़ों में दर्द या मूवमेंट करने में परेशानी होने लगती है। जैसे-जैसे अर्थराइटिस गंभीर रूप लेता है, वैसे-वैसे व्यक्ति को प्रभावित अंग में तेज दर्द महसूस हो सकता है। फैमिली क्लीनिक के सीनियर फिजीशियन डॉक्टर विनोद कुमार से जानते हैं कि किस प्रकार के अर्थराइटिस आपके हाथों को प्रभावित कर सकते हैं। 

हाथों में भी हो सकता है अर्थराइटिस, जानें इसके प्रकार - Types Of Arthritis That Can Affect Your Hands In Hindi 

ऑस्टियोआर्थराइटिस

ऑस्टियोआर्थराटिस में सीध तौर पर व्यक्ति की हड्डियां प्रभावित होती हैं। यह गठिया का सबसे आम प्रकार माना जाता है। इसके  समस्या में कार्टिलेज (हड्डियों की मूवमेंट के लिए जोड़ों में मौजूद टिश्यू, जो आपकी हड्डियों को कवर करते हैं) घिस जाते हैं। जिसकी वजह से हड्डियां आपस में रगड़ती है। ऐसे में हड्डियों के मूवमेंट में दर्द और कठोरता हो सकती है। ऑस्टियोआर्थराटिस व्यक्ति की कलाई, अंगूठे के निचले हिस्से और हाथों की उंगलियों को जोड़ों को प्रभावित कर करता है। इस बीमारी के कारण व्यक्ति के हाथों की उंगलियों के जोड़ों में गांठे बन सकती है। 

arthritis affect your hand

रुमेटाइड अर्थराइटिस 

रुमेटाइड अर्थराइटिस में व्यक्ति को काफी से सूजन की समस्या हो सकती है। सूजन की वजह से व्यक्ति को हाथों के मूवमेंट में दर्द और कठोरता हो सकती है। जोड़ों में मौजद लाइनिंग को सिनोवियम कहा जाता है। यह जोड़ों में लिक्विड को बनाए रखता है। इसकी वजह से हड्डियों को जोड़ आपस में टकराते नहीं हैं। लेकिन, ऑस्टिआर्थराइटिस में सूजन हड्डियों के जोड़ के तरल को खत्म कर देती है। इसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। रुमेटाइड अर्थराइटिस आपके हाथ, उंगलियों के जोड़ों और कलाई को प्रभावित कर सकता है। 

सोरायाटिक अर्थराइटिस

अर्थराइटिस में त्वचा व जोड़ों को प्रभावित करने वाले रोग को सोरायटिक अर्थराइटिस कहा जाता है। इसमें व्यक्ति की उंगलियों में सूजन आ जाती है। साथ ही, व्यक्ति को जोड़ों में दर्द और सुबह के समय अकड़न महसूस होती है। इस तरह की गठिया के लक्षण काफी हद तक रुमेटाइड अर्थराइटिस से मिलते हैं। इसमें हाथों की उंगलियां व कलाई में सूजन और दर्द हो सकता है। 

हाथ के किन हिस्से में अर्थराइटिस हो सकता है? 

  • अंगूठे का निचला हिस्सा 
  • उंगलियों के जोड़
  • उगलियों के ऊपरी पोर 
  • कलाई में सूजन व दर्द। 

किन लोगों गठिया होने की संभावना अधिक होती है? 

  • अधिक उम्र के लोगों को गठिया होने की संभावना अधिक होती है।
  • इसके साथ ही पुरुषों की तुलना में महिलाएं गठिया से अधिक प्रभावित होती हैं।
  • जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है।
  • पहले हड्डियों में किसी प्रकार की गंभीर चोट का लगाना।
  • परिवार के सदस्यों को पहले आर्थराइटिस हुआ हो, आदि। 

इसे भी पढ़ें : Arthritis in Winter ठंड के मौसम में बढ़ जाती हैं अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानियां

अर्थराटिस होने के कई कारण होते हैं। इस समस्या के इलाज में डॉक्टर रोग के लक्षणों को दूर कम करने का प्रयास करते हैं। अर्थराइटिस में हाथों में सूजन और तेज दर्द हो सकता है। लेकिन, इसके इलाज से आप रोग की गंभीरता को कम कर सकते हैं। 

Read Next

शरीर में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक्स सेहत पर डाल सकते हैं बुरा असर, जानें प्लास्टिक के कणों से कैसे करें बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version