Doctor Verified

अर्थराइटिस होने पर शरीर में दिख सकते हैं ये अलग-अलग तरह के संकेत, जानें डॉक्टर से

अर्थराइटिस की समस्या होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। आज हम इन्हीं शुरुआती संकेतों के बारे में डॉक्टर से विस्तृत रूप में जानेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
अर्थराइटिस होने पर शरीर में दिख सकते हैं ये अलग-अलग तरह के संकेत, जानें डॉक्टर से


Early Signs and Symptoms of Arthritis: कई बार लोगों के हाथों और पैरों की उंगलियां सामान्य से ज्यादा अकड़ी हुई और अजीब सी दिखने लगती हैं। इस तरह की समस्या को अर्थराइटिस कहा जाता है। बता दें कि अर्थराइटिस को आम भाषा में गठिया कहते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में सूजन आ जाती है। अर्थराइटिस की समस्या का सामना कर रहे लोगों में दर्द, सूजन और मूवमेंट में कमी की समस्या हो सकती है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गठिया की समस्या एक या कई जोड़ों पर भी बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट और एमडी मेडिसिन डॉ. प्रियंका शेरावत से गठिया के शुरुआती और बहुत ही जरूरी संकेतों के बारे में जानेंगे।

अर्थराइटिस क्या है?- What is Arthritis?

arthiritis

अर्थराइटिस या गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है। यह बीमारी कई अलग तरह की हो सकती है और सभी उम्र के लोगों पर बुरा असर डाल सकती है। अगर हम इस बीमारी के बारे में कुछ जानने की कोशिश करें, तो गठिया के कारण जोड़ कठोर या विकृत हो सकते हैं। इससे गतिशीलता में कमी आएगी। इसके अलावा, गठिया के कुछ प्रकारों में, आंखें, हृदय या त्वचा से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।  

गठिया किन कारणों से हो सकता है?-  What are the Causes of Arthritis?

गठिया होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इनमें उम्र बढ़ना, चोट लगना, और कुछ स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं। बता दें कि अगर गठिया की समस्या का सही तरह से इलाज नहीं किया जाता है, तो यह परेशानी आगे चलकर विकलांगता जैसी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकती है।

इसे भी पढ़ें- जोड़ों में दर्द हो सकता है ऑस्टियोआर्थराइटिस का लक्षण, जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज

गठिया में दिखने वाले संकेत कौन-से हैं?- What are the Symptoms Seen in Arthritis?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

कॉन्स्टिट्यूशनल सिम्प्टम

इस स्थिति में हल्का बुखार बना रहता है। साथ ही, भूख कम लगती है, वजन घटने लगता है और व्यक्ति को बहुत ज्यादा चक्कर और मतली की समस्या हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक, इन संकेतों में व्यक्ति कमजोर महसूस कर सकता है।

जॉइंट्स से जुड़े लक्षण

अर्थराइटिस की समस्या से पहले व्यक्ति में कुछ जॉइंट्स से जुड़े लक्षण भी दिख सकते हैं। जैसे की सुबह उठकर मसल्स का अकड़ना, जॉइंट्स में सूजन और दर्द की समस्या।  इसके साथ ही, व्यक्ति को जोड़ों में लालिमा, गर्मी और जलन की समस्या, शरीर में लाल चकत्ते, बुखार और कंपकंपी, मुंह में छाले, एड़ी में दर्द और उभार की परेशानी भी हो सकती है।

अर्थराइटिस की समस्या से कैसे बचें?- How to Avoid the Problem of Arthritis?

  • अगर आप अर्थराइटिस की समस्या से बचना चाहते हैं, तो वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। अगर व्यक्ति का वजन बढ़ा हुआ होता है, तो जोड़ों पर दबाव पड़ता है। इससे दर्द और सूजन बढ़ सकती है।
  • अर्थराइटिस की समस्या से बचने के लिए रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। इससे जोड़ों के दर्द और अकड़न से बचा जा सकता है।  
  • अर्थराइटिस की समस्या से बचने के लिए आप डाइट में ओमेगा-3, कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण प्राप्त होगा।  
  • अर्थराइटिस की समस्या से बचने के लिए आपको धूम्रपान छोड़ना होगा। बता दें कि धूम्रपान करने से गठिया होने की संभावना कई गुना ज्यादा बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या अर्थराइटिस में उंगलियों की मसाज करना फायदेमंद होता है? समझें डॉक्टर से

डॉक्टर प्रियंका के मुताबिक, अगर आप समय रहते अपनी सेहत में हो रहे बदलावों को समझने की कोशिश करेंगे, तो खुद को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। वहीं, अगर आप अर्थराइटिस की समस्या का पहले से पता लगा लेते हैं, तो विकलांगता जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं होती है।

Read Next

कान और गले में खुजली के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version