Doctor Verified

क्या अर्थराइटिस में उंगलियों की मसाज करना फायदेमंद होता है? समझें डॉक्टर से

Does Massaging Fingers Help Arthritis In Hindi: अर्थराइटिस में उंगलियों और जोड़ों में दर्द होना सामान्य होता है। ऐसे में उंगलियों की मसाज करना फायदेमंद हो सकता है। कैसे? जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अर्थराइटिस में उंगलियों की मसाज करना फायदेमंद होता है? समझें डॉक्टर से


Does Massaging Fingers Help Arthritis In Hindi: अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर के जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न होने लगती है। कई बार अर्थराइटिस की वजह (Arthritis Symptoms) से मरीज के जोड़ों में रेडनेस छा जाती है और चीजों को उठाने की क्षमता कमजोर हो जाती है। अर्थराइटिस होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे हड्डियों का कमजोर होना, हड्डियों से जुड़ी कोई बीमारी, जेनेटिक्स और चोट लगना आदि। आपको बता दें कि अर्थराइटिस के 150 से ज्यादा प्रकार हैं। इसमें ऑस्टियोअर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस शामिल हैं। इसका कोई स्थाई इलाज अब तक मौजूद नहीं है। इसलिए, इसे सिर्फ मैनेज ही किया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि अर्थराइटिस होने पर उंगलियों की मसाज करना फायदेमंद होता है। इससे दर्द और सूजन में कमी आती है। सवाल है, क्या वाकई अर्थराइटिस में मसाज करना फायदेमंद साबित होता है? आइए, जानते हैं गुड़गांव स्थित आर्टेमिस अस्पताल में क्रिटिकल केयर के एमडी, आईडीसीसीएम, आईएफसीसीएम डॉ.कुलदीप सिंह  क्या कहते हैं।

क्या अर्थराइटिस में उंगलियों की मसाज करना फायदेमंद होता है?- Does Massaging Fingers Help Arthritis In Hindi

does massaging fingers help arthritis 01

अर्थराइटिस होने पर जोड़ो में दर्द, सूजन और रेडनेस छा जाती है। विशेषज्ञों की मानें, तो अर्थराइटिस का कोई स्थाई इलाज नहीं है। इसलिए, इसे अपनी लाइफस्टाइल से मैनेज किया जाना चाहिए। अर्थराइटिस के मरीजों के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इसी क्रम में यह भी देखा जात है कि अर्थराइटिस के मरीजों के लिए उंगलियों में मसाज भी कारगर होता है। इस संबंध में डॉक्टर का कहना है, ‘उंगलियां या किसी भी जोड़ में दर्द होने पर मसाज करना काफी अच्छा होता है। इससे प्रभावित हिस्से का तनाव कम होता है, जिसेस दर्द से आराम मिलने लगता है। यही नहीं, अर्थराइटिस के मरीजों के लिए मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है

इसे भी पढ़ें: क्या आर्थराइटिस में नारियल तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है?

अर्थराइटिस के मरीज उंगलियों की मसाज कैसे करें?- How To Massage Arthritic Finger Joints In Hindi

अर्थराइटिस के मरीजों को मसाज करने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी हड्डियां कमजोर होती हैं, इसलिए बहुत जोर-जारे से मसाज करना उनके लिए नुकसानदायक होता है। अर्थराइटिस होने पर सबसे पहले किसी तेल को हल्का गुनगुना कर लें। अब इस तेल को एक हथेली से लेकर दूसरे हाथ की उंगलियों पर हल्के हाथों से रब करते हुए लगाएं। ऐसा तब तक करें, जब तक कि स्किन तेल को पूरी तरह एब्जॉर्ब न कर ले। जरूरी हो, तो दोबारा तेल लेकर उंगली की मसाज की प्रक्रिया दोहराइ जा सकी है।

अर्थराइटटिस में उंगली की मसाज करने के फायदे- Benefits Of Massaging Finger In Arthritis In Hindi

अर्थराइटिस में उंगली की सामज करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-

उंगली की ग्रिप मजबूती होती हैः अर्थराइटिस के मरीज किसी भी चीज को अपनी उंगलियों की मदद से लंबे समय तक होल्ड नहीं कर सकते हैं। इससे उन्हें दर्द होने लगता है और यह दर्द काफी समय तक बना रहता है। वहीं, अगर अर्थराइटिस के मरीज मसाज करते हैं, तो उंगलियों की हड्डियों की मजबूती बढ़ती है, दर्द दूर होता है और पकड़ भी मजबूत होने लगती है।

ब्लड सर्कलेशन में सुधार होता हैः अर्थराइटिस के मरीजों के लिए उंगलियों की मसाज फायदेमंद होती है, क्योंकि इससे उंगली में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। दरअसल, ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने के कारण उंगलियां स्टिफ हो जाती हैं। ब्लड सर्कुलेशन के बढ़ने से उंगलियों के मोशन में सुधार होने लगता है।

दर्द से आराम मिलता हैः अर्थराइटिस में दर्द होना इसका एक कॉमन लक्षण है। कभी-कभी यह दर्द असहनयी हो हजाता है। वहीं, अर्थराइटिस में उंगलियों की मसाज करने से दर्द से छुटकारा मिलता है और रोजमर्रा के कामकाज में भी आने वाली दिक्कतों में भी कमी आने लगती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

लेजर सर्जरी कराने के बाद आंखों की देखभाल कैसे करें? जानें डॉक्टर से

Disclaimer