Doctor Verified

लेजर सर्जरी कराने के बाद आंखों की देखभाल कैसे करें? जानें डॉक्टर से

How to Take Care of Eyes After Laser Surgery in Hindi: लेजर सर्जरी काफी सुरक्षित और असरदार भी मानी जाती है। लेकिन, इस सर्जरी को कराने के कुछ दिनों बाद तक भी व्यक्ति को कई तरीकों से सावधानी बरतने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
लेजर सर्जरी कराने के बाद आंखों की देखभाल कैसे करें? जानें डॉक्टर से


How to Take Care of Eyes After Laser Surgery in Hindi: आंखों को ठीक करने के बाद कई बार सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। आजकल मोतियाबिंद और रेटिना डैमेज होने पर सर्जरी कराना आम हो गया है। आंखों की सर्जरी कराने के बाद व्यक्ति को उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। आजकल लेजर सर्जरी आंखों की सर्जरी का एक सरल और काफी तकनीकी इलाज माना जाता है। इस सर्जरी को कराने से आंखों की रोशनी में काफी सुधार होता है। इस सर्जरी को कराने की जरूरत आपको आमतौर पर दूर और पास का देखने में कठिनाई होने पर पड़ती है।

यह सर्जरी ज्यादातर मामलों में ग्लूकोमा, मस्कुलर डिजनरेशन और डायबिटिक रेटिनोपैथी से राहत पाने के लिए कराई जाती है। यह सर्जरी काफी सुरक्षित और असरदार भी मानी जाती है। लेकिन, इस सर्जरी को कराने के कुछ दिनों बाद तक भी व्यक्ति को कई तरीकों से सावधानी बरतने चाहिए। ऐसे में आपको अपनी आंखों को लेकर कई चीजों से परहेज करने की जरूरत होती है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में।

लेजर सजरी कराने के बाद आंखों का ध्यान कैसे रखना चाहिए?

आई ड्रॉप का करें इस्तेमाल 

आंखों की लेजर सर्जरी कराने के बाद आपको आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन, ऐसे में ध्यान रहे कि आई ड्रॉप आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई हो। दरअसल, आई ड्रॉप डालने से आप इंफेक्शन और आंखों में होने वाली सूजन से बच सकते हैं। इससे आंखों में दर्द कम होने के साथ ही ड्राई आई से राहत मिलती है। 

lasersurgery-inside

आंखों को रगड़ने से बचें 

लेजर सर्जरी कराने के बाद आपको सबसे पहले अपनी आंखों पर बार-बार हाथ लगाने या उसे रगड़ने से बचना चाहिए। आंखों को जल्दी हील होने के लिए यह जरूरी है कि आंखों को छूने से बचना चाहिए। इससे कई बार आंखों में इंफेक्शन होने का भी जोखिम बढ़ जाता है। ऐसा करने से आपकी आंखों में मौजूद कॉर्नियल फ्लैप प्रभावित हो सकती है। 

इसे भी पढे़ं - क्या लेजर आई सर्जरी में दर्द होता है? डॉक्‍टर से जानें लेजर सर्जरी से जुड़े ऐसे 7 सवालों के जवाब

आंखों में धूल-मिट्टी जाने से रोकें

आंखों की लेजर सर्जरी कराने के बाद आपको आंखों में धूल-मिट्टी और दूषित हवा जाने से बचाना चाहिए। इस स्थिति में आपको धूल-मिट्टी वाले वातावरण में नहीं जाना चाहिए। आंखों में धूल-मिट्टी जाने पर कई बार आंखों से पानी आने या आंख में गंदगी जम जाने की समस्या हो सकती है। इससे आंखों में एलर्जी और जलन हो सकती है। 

eyemakeup-inside

आंखों पर मेकअप करने से परहेज करें

लेजर सर्जरी कराने के कम से कम एक हफ्ते बाद तक आपको आंखों पर मेकअप करने जैसे आईलैशेज, मस्कारा और काजल आदि लगाने से बचना चाहिए। दरअसल, मेकअप में कैमिकल होते हैं, जो आंखों में जाकर एलर्जी का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें - क्या लेसिक सर्जरी के बाद आंखों में छोटे-छोटे लाल धब्बे आना सामान्य है? जानें एक्सपर्ट की राय 

चश्मा पहनें

लेजर सर्जरी कराने के बाद आपको चश्मा पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपको तेज रोशनी से बचने के साथ-साथ अल्ट्रा वॉयलेट रेस से बचने के लिए भी चश्मा पहनना चाहिए। दरअसल, चश्मा पहनने से आंखों में धूल-मिट्टी नहीं जाती है, जिससे आप इंफेक्शन और एलर्जी से बचते हैं। इसके साथ ही आपको अपनी स्क्रीन टाइम को कम करने की जरूरत है। इसलिए ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। 

Read Next

आंखों की बीमारी रेटिनाइटिस क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version