Laser Eye Surgery Side Effects: आंखों से जुड़ी बीमारियों के इलाज में सर्जरी का अहम भूमिका है। सर्जरी के माध्यम से आंखों की रोशनी बचाने से लेकर कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। आज के समय में सर्जरी के लिए नई-नई तकनीकें आ रही हैं। लेजर तकनीक से भी आंखों का इलाज और सर्जरी आसानी से की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं लेजर तकनीक से भले ही आंखों का इलाज और ऑपरेशन आसान हुआ हो, लेकिन इसकी वजह से कई गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है। लेजर सर्जरी की वजह से होने वाले साइड इफेक्ट्स गंभीर हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, आंखों की लेजर सर्जरी के कारण होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में।
आंखों की लेजर सर्जरी कराने के नुकसान- Laser Surgery For Eyes Side Effects in Hindi
लेजर सर्जरी का इस्तेमाल आंखों की बीमारियों में इलाज के दौरान किया जाता है। लेजर तकनीक से आंखों की बीमारियों की पहचान करने और इलाज करने में भी आसानी होती है। लेजर सर्जरी के माध्यम से मायोपिया, हाइपरोपिया, समेत कई गंभीर बीमारियों में ऑपरेशन किया जाता है। सीतापुर आंख अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ धर्मेंद्र सिंह कहते हैं, "लेजर सर्जरी कई तरह की होती है और आंखों की अलग-अलग स्थितियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। LASIK, LASEK, PRK समेत कई अन्य तरह की आंखों की सर्जरी होती है। गलत तरीके से सर्जरी होने या सर्जरी क दौरान होने वाली गलतियों की वजह से कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।"
इसे भी पढ़ें: सिल्क आई सर्जरी से हट सकता है आंखों का चश्मा, जानें इसके बारे में
लेजर सर्जरी के साइड इफेक्ट्स इस तरह से हैं-
टॉप स्टोरीज़
1. रोशनी में कमी
लेजर सर्जरी के बाद मरीज की आंखों की रोशनी पहले की तुलना में कम होने का खतरा रहता है। हालांकि यह स्थिति हार व्यक्ति में नहीं होती है। कुछ लोगों को लेजर सर्जरी के बाद इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
2. धूप से एलर्जी
लेजर सर्जरी के बाद मरीज को धूप में जाने पर एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। इस सर्जरी के बाद आखें धूप के प्रति संवेदनशील हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: OMH Exclusive: Pan Opthalmologica 2024 में आंखों की सर्जरी और टेक्नॉलजी के इस्तेमाल पर डॉक्टरों ने की चर्चा
3. आंखों में सूखापन
लेजर सर्जरी के बाद आंखों में सूखापन जैसी समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आंसू कम बनते हैं और मरीज को गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
4. चक्कर आना
कुछ मरीजों को लेजर सर्जरी के बाद चक्कर आने की समस्या हो सकती है, इसकी वजह से नजर भी कमजोर होती है। बार-बार इस स्थिति के कारण आंखों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है।
लेजर सर्जरी के दौरान गड़बड़ी या किसी भी तरह की गलती के कारण इस तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा रहता है। हालांकि आंखों के लिए लेजर सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी होती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट डॉक्टर की देखरेख में यह सर्जरी करानी चाहिए। लेजर सर्जरी के बाद मरीजों को जरूरी सावधानियों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)