Doctor Verified

Arthritis in Winter ठंड के मौसम में बढ़ जाती हैं अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानियां, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

Arthritis in Winter Prevention Tips: सर्दियों में बढ़ जाती है अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानी, जानें कंट्रोल करने से जुड़े जरूरी टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
Arthritis in Winter ठंड के मौसम में बढ़ जाती हैं अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानियां, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय


Arthritis in Winter Prevention Tips: सर्दियों के मौसम में हड्डी और जोड़ों से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में पुरानी चोट, गठिया और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों के मरीज की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। अर्थराइटिस की बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में होती है, लेकिन अब यह बीमारी युवाओं में भी कॉमन हो गयी है। ठंड के मौसम में अर्थराइटिस का दर्द ट्रिगर हो जाता है और इसकी वजह से जोड़ों में सूजन, दर्द और चलने-फिरने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। अर्थराइटिस कलाई, घुटने, कूल्हे और टखनों समेत शरीर के कई जोड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की सलाह इसीलिए दी जाती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सर्दियों के मौसम में अर्थराइटिस के मरीज परेशानियों को कम करने के लिए किन चीजों का ध्यान रखें।

ठंड में अर्थराइटिस की परेशानियों को कंट्रोल करने के टिप्स- Arthritis in Winter Prevention Tips in Hindi

अर्थराइटिस मुख्य रूप से दो तरह की होती है- एक इंफ्लेमेटरी और नॉन-इंफ्लेमेटरी। ठंड के मौसम में इन दोनों तरह की अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ओनलीमायहेल्थ से यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के क्लिनिकल डायरेक्टर, आर्थोपेडिक सर्जन, रोबोटिक और नेविगेशन सर्जन डॉ वेणुथुरला राम मोहन रेड्डी ने बताया कि, ठंड की वजह से किसी को अर्थराइटिस नहीं होता है, लेकिन इस मौसम में मरीजों की परेशानियां जरूर बढ़ जाती हैं। अर्थराइटिस का दर्द और सूजन सर्दियों में बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Arthritis in Winter Prevention Tips

इसे भी पढ़ें: क्‍या तनाव लेने से रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण बढ़ सकते हैं? डॉक्‍टर से जानें इस दौरान कैसे घटाएं स्‍ट्रेस

सर्दियों में अर्थराइटिस की परेशानियों को कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का ध्यान रखें-

1. गर्म पानी से सिकाई करें 

अर्थराइटिस के मरीजों को सूजन और दर्द कम करने के लिए गर्म पानी में नमक डालकर पैरों और जोड़ों की सिकाई करनी चाहिए। सिकाई के बाद पैरों को साफ करके गर्म कपड़े पहनें। इससे दर्द और सूजन कम करने में मदद मिलेगी।

2. निष्क्रिय न रहें

सर्दी के मौसम में ज्यादातर अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानियां बढ़ने के पीछे फिजिकल इन-एक्टिविटी जिम्मेदार होती है। इस मौसम में दर्द और सूजन को कम करने के लिए कुछ देर टहलना, वर्कआउट करना और शारीरिक गतिविधियों में एक्टिव रहने से फायदा मिलता है।

3. विटामिन डी वाले फूड्स का सेवन 

हड्डी और जोड़ों से जुड़ी परेशानियों में मरीजों को विटामिन डी के सेवन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। सर्दियों में इसकी कमी पूरा करने के लिए कुछ देर धूप में बैठें और विटामिन की अच्छी मात्रा वाले फूड्स का सेवन करें।

4. पानी जरूर पिएं

सर्दियों में अक्सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और इसके कारण जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें, आप इस मौसम में पानी को गुनगुना करके भी पी सकते हैं।

5. गर्म तेल से मसाज करें 

सर्दियों में शरीर के अंदर ब्लड सर्कुलेशन भी कम हो सकता है। इसकी वजह से अर्थराइटिस के मरीजों को दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए रोजाना गुनगुने तेल से शरीर की मसाज करने से फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गठिया के मरीज एक्सरसाइज कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

अर्थराइटिस की परेशानियों से बचने के लिए मरीजों को सर्दियों में ऊपर बताई गयी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा खानपान में सुधार, सही समय पर दवाओं का सेवन और स्ट्रेस कम करने से भी अर्थराइटिस के मरीजों को फायदा मिलता है। परेशानी ज्यादा बढ़ने पर बिना देर किये डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

कोल्ड डायरिया क्या होता है? जानें इस बीमारी से बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version