Does Stress Affect Rheumatoid Arthritis: रूमेटाइड अर्थराइटिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी है। इस बीमारी में जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न जैसे लक्षण महसूस होते हैं। यह बीमारी होने पर जोड़ों की अंदरूनी परत क्षतिग्रस्त होने लगती है। इस वजह से धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों की यह स्थिति सामान्य नहीं है। हड्डियों की मदद से हमारे शरीर को चलने, हिलने, बैठने और कई अन्य गतिविधियों में मदद मिलती हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर बुखार, लिम्फ नोड्स में सूजन, वजन कम होना, थकान और सुस्ती, भूख कम लगना, हाथ-पैरों में जलन और झुनझुनी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि तनाव के कारण ये लक्षण बढ़ सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो तनाव के कारण रूमेटाइड अर्थराइटिस प्रभावित हो सकता है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह तो हमें डॉक्टर से बात करके ही समझ आएगा। चलिए आगे डॉक्टर से जानते हैं इस सवाल का जवाब। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
क्या तनाव रूमेटाइड अर्थराइटिस को प्रभावित करता है?- Does Stress Affect Rheumatoid Arthritis
हां, तनाव से रूमेटाइड अर्थराइटिस प्रभावित हो सकता है। तनाव के कारण शरीर में थकान, सूजन और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। वहीं अगर आपको अर्थराइटिस जैसा हड्डियों से जुड़ा रोग है, तो आपकी परेशानी बड़ी हो सकती है। कई स्टडीज में यह कहा गया है कि तनाव के कारण रूमेटाइड अर्थराइटिस का दर्द बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तनाव लेने से खून में मौजूद साइटोकिन (Cytokine) मॉलिक्यूल बढ़ जाते हैं। इन मॉलिक्यूल्स के बढ़ जाने से अर्थराइटिस में दर्द और सूजन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। तनाव के कारण- रूमेटाइड अर्थराइटिस के अलावा ऑस्टियोपोरोसिस, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, डिप्रेशन जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
हड्डियों के लिए अच्छा नहीं है कोर्टिसोल हार्मोन का बढ़ना
ज्यादा तनाव लेने से बोन मिनरल डेंसिटी (bone mineral density) पर बुरा असर पड़ता है। तनाव लेने से कोर्टिसोल हार्मोन (cortisol hormone) का स्तर बढ़ने लगता है। कोर्टिसोल को स्ट्रेस हाॅर्मोन भी कहते हैं। यह हार्मोन तनाव प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है। इस हार्मोन में असंतुलन आने के कारण हाई बीपी, हाई ब्लड शुगर लेवल, सूजन की समस्या, अनिद्रा आदि समस्याएं हो सकती हैं। कोर्टिसोल हार्मोन, हड्डियों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इस कारण से अर्थराइटिस में जोड़ों का दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- रेसलर संग्राम सिंह ने लाइलाज बीमारी को दी मात, हेल्दी लाइफस्टाइल से ऐसे ठीक किया रूमेटाइड अर्थराइटिस
तनाव कम करने के लिए क्या करें?- How To Reduce Stress
- रोज सुबह उठकर 20 मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Deep Breathing Exercise) करें। यह एक्सरसाइज करने के लिए गहरी सांस लें और धीरे से छोड़ें।
- एक्सरसाइज करने के बाद हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। नाश्ते में उबला अंडा, हरा सलाद, फ्रूट सलाद, दूध आदि विकल्प शामिल करें।
- तनाव कम करने के लिए प्रकृति के बीच रहें। हरियाली या खुली हवा के बीच रहने से तनाव कम करने में मदद मिलती है।
- सुबह काम पर जाने से पहले ताजी हवा में कुछ देर टहलने जाएं। मॉर्निंग वॉक करने से हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने में मदद मिलती है।
- तनाव घटाना है, तो नींद पूरी करें। रोज 7 से 8 घंटों की नींद लें।
- शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन से भी बचना चाहिए। पानी की कमी के कारण, तनाव के लक्षण महसूस हो सकते हैं।
तनाव के कारण रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण बढ़ सकते हैं। तनाव कम करने के लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज की मदद लें। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version