
Osteomyelitis in Hindi: हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अक्सर लोग हड्डियों में होने वाली सूजन को पहचान नहीं पाते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हड्डियों में सूजन की समस्या को मेडिकल साइंस की भाषा में ऑस्टियोमाइलाइटिस (Osteomyelitis) कहते हैं। यह समस्या एक तरह का संक्रमण है, जिसमें आपके ब्लड के माध्यम से हड्डियों में इन्फेक्शन पहुंच जाता है। डायबिटीज और किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों में यह समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा जब किसी तरह की चोट के कारण इन्फेक्शन हड्डियों तक पहुंच जाता है, तब भी हड्डियों में सूजन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। आइए विस्तार से जानते हड्डियों में सूजन के कारण और इससे बचाव के उपाय।
हड्डियों में सूजन या ऑस्टियोमाइलाइटिस क्या है?- What is Osteomyelitis in Hindi
ऑस्टियोमाइलाइटिस या हड्डियों में सूजन की समस्या में आपकी हड्डियों तक इन्फेक्शन पहुंचने के कारण सूजन हो जाती है। यह समस्या कई तरह की होती है और किसी भी उम्र के लोगों को इसका खतरा रहता है। किसी तरह की चोट का इन्फेक्शन हड्डियों तक पहुंचने पर भी इसका खतरा रहता है। क्रॉनिक ऑस्टियोमाइलाइटिस की समस्या में मरीज की परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? आप हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार
हड्डियों में सूजन के कारण- Bone Swelling Causes in Hindi
ऑस्टियोमाइलाइटिस या हड्डियों में सूजन की समस्या के कई कारण होते हैं। यह समस्या किडनी या डायबिटीज की बीमारी के कारण, स्मोकिंग करने की वजह से और हड्डियों में किसी तरह की इंजरी होने पर सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। हड्डियों में सूजन की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
- जीवाणु संक्रमण की वजह से
- ब्लड से जुड़ी परेशानियां
- हड्डियों में इंजरी
- सर्जरी के कारण
- डायबिटीज और किडनी से जुड़ी बीमारी
- अल्कोहल का बहुत ज्यादा सेवन
- स्मोकिंग करने की वजह से
- रूमेटाइड आर्थराइटिस
- सिकल सेल डिसीज
- एचआईवी या एड्स
हड्डियों में सूजन के लक्षण- Bone Swelling Symptoms in Hindi
हड्डियों में सूजन होने पर आपको हड्डियों में दर्द और अकड़न की समस्या होती है। इसके अलावा बुखार और मतली जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। हड्डियों में सूजन के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-
- हड्डियों में तेज दर्द
- हड्डियों में सूजन
- बुखार और कमजोरी
- बहुत ज्यादा ठंड लगना
- ज्यादा पसीना आना
- हड्डियों के ऊपर सूजन की समस्या
हड्डियों में सूजन की समस्या से कैसे बचें?- How to Prevent Bone Swelling in Hindi
ऑस्टियोमाइलाइटिस या हड्डियों में सूजन की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान और डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हड्डियों में चोट लगने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर जांच और सही इलाज लेना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग जो पहले से डायबिटीज या किडनी से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें इन बीमारियों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)