
Bone Cracking or Joint Popping Causes: शरीर में पोषक तत्वों की कमी और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के कारण हड्डियों और जोड़ों से कट-कट की आवाज आना सामान्य है। लेकिन अगर आपको अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हड्डियों में कट-कट की आवाज आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। मेडिकल की भाषा में हड्डियों से कट-कट की आवाज आने को क्रेपिटस (Crepitus) कहा जाता है। कई लोगों में जोड़ों और हड्डियों से कट-कट की आवाज आने की वजह से जोड़ों के बाहर मांसपेशियों के लिंगामेंट्स या टेंडन की रगड़ माना जाता है। जोड़ों और हड्डियों से कट-कट की आवाज आना कुछ समस्याओं और बीमारियों का संकेत भी माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं हड्डियों और जोड़ों से कट-कट की आवाज क्यों आती है और इसे किन बीमारियों का लक्षण माना जाता है।
हड्डियों से कट-कट की आवाज आने के कारण- Bone Cracking Causes in Hindi
हर व्यक्ति में हड्डियों से कट-कट की आवाज या जोड़ों से कट-कट की आवाज आने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों में बढ़ती उम्र के कारण कार्टिलेज खराब होने पर यह समस्या होती है। इसके अलावा गठिया या हड्डियों से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित होने पर इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियों और जोड़ों से कट-कट की आवाज आना इन बीमारियों और समस्याओं का संकेत माना जाता है-

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में हड्डियों की कमजोरी और पतलेपन का क्या हो सकता है कारण? जानें बचाव के उपाय
1. गठिया की समस्या
गठिया की समस्या के कारण भी आपको हड्डियों और जोड़ों से कट-कट की आवाज आती है। इसलिए लंबे समय तक अगर हड्डियों और जोड़ों से कट-कट की आवाज आ रही है तो डॉक्टर की सलाह लेकर जांच जरूर करानी चाहिए। हथिया की समस्या में लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। इसकी वजह से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2. मांसपेशियों में खिंचाव
मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से भी आपको हड्डियों और जोड़ों से कट-कट की आवाज की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको जोड़ों में दर्द और सूजन भी हो सकती है। लंबे समय तक हड्डियों से कट-कट की आवाज आने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
3. ऑस्टियोआर्थराइटिस
ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या के कारण भी आपको हड्डियों और जोड़ों से कट-कट की आवाज का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या में आपके जोड़ों में सूजन बढ़ जाती है और इसकी वजह से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: हड्डियों की कमजोरी से महिलाओं में बढ़ रही हैं जोड़ों में दर्द, कमर दर्द जैसी समस्याएं, जानें बचाव के उपाय
जोड़ों और हड्डियों से कट-कट की आवाज आने के कई कारण हो सकते हैं। ज्यादातर लोगों में यह समस्या बढ़ती उम्र के कारण होती है। ऐसे लोग जिनका वजन बहुत ज्यादा होता है, उन्हें भी जोड़ों और हड्डियों से कट-कट की आवाज का सामना करना पड़ सकता है।
जोड़ों और हड्डियों की कट-कट से कैसे बचें- Bone Cracking or Joint Popping Prevention in Hindi
जोड़ों और हड्डियों से कट-कट की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहिए। इसके अलावा संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करने से आप हड्डियों और जोड़ों की इस समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। बढ़ती उम्र में इस समस्या से बचने के लिए समय-समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version