महिलाओं को शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। दुनियाभर की महिलाओं को होने वाले रोगों में स्तन कैंसर को भी शामिल किया जाता है। इस रोग के कारण हर वर्ष सैकड़ों महिलाओं को अपनी जान गवानी पड़ती है। कैंसर होने के कई कारण होते हैं। हाल ही में एक रिसर्च मे इस बात का पता चला है कि जो महिलाएं नियमित रूप से एक्सरसाइज या योगाासन आदि करती हैं, उनको ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कम होती है। एक्सरसाइज आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है, इससे आप कैंसर की रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्स अस्पताल के कैंसर विभाग की डॉ. मीनू वालिया के मुताबिक एक्सरसाइज से महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर से बचाव हो सकता है।
एक्सरसाइज से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है?
हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर पर हुई रिसर्च के अनुसार एक्सरसाइज ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होती है। इसमें देखा गया कि जिन महिलाओं ने नियमित रूप से एक्सरसाइज की उनको ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम था।
एक्सरसाइज से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम होता है कम - Exercise To Reduce Breast Cancer Risk in Hindi
हार्मोनल संतुलन
एक्सरसाइज हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसका स्तन कैंसर से संबंध होता है। नियमित शारीरिक गतिविधि एस्ट्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। एस्ट्रोजन एक हार्मोन है, जो असंतुलित होने पर ब्रेस्ट सेल की ग्रोथ को एक्टिवेट कर सकता है और कैंसर के विकास के खतरे को बढ़ा सकता है। एरोबिक गतिविधियों, वेट लिफ्टिंग या योग जैसे व्यायामों को करने से, महिलाएं अपने एस्ट्रोजन के स्तन और स्तन कैंसर की संभावना को कम कर सकती हैं।
वज़न करें कंट्रोल
स्तन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना बेहद महत्वपूर्ण है। शारीरिक गतिविधि कैलोरी बर्न और फैट लॉस को बढ़ाकर वजन को कंट्रोल करने में सहायता करती है। शरीर का एक्सट्रा फैट एस्ट्रोजेन उत्पादन को बढ़ा सकता है, जिससे स्तन कैंसर की संभावना अधिक हो सकती है। नियमित व्यायाम को लाइफस्टाइल में शामिल करके स्तन कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है।
इम्यून पावर को बढ़ाएं
एक्सरसाइज आपके इम्यून पावर (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत करती है। जिससे कैंसर सेल्स से शरीर की रक्षा होती है। शारीरिक गतिविधि पूरे शरीर में प्रतिरक्षा सेल के उत्पादन और सर्कुलेशन को बढ़ाकर, रोगों से सुरक्षित रखने का काम करती है।
सूजन में कमी
स्तन कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों को बढ़ाने में सूजन का महत्वपूर्ण योगदान है। नियमित व्यायाम शरीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव दिखाता है, जिससे सूजन को कम किया जा सकता है। एरोबिक एक्सरसाइज को करने से व्यक्ति सूजन के स्तर को कम कर सकते हैं, जिससे स्तन कैंसर के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सकता है।
इंसुलिन को करें नियंत्रित
एक्सरसाइज से आप इंसुलिन को नियंत्रित कर सकते हैं, यह ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को रोकने में सहायक होता है। इंसुलिन न बनाना, अक्सर मोटापे और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण होता है। इसके अलावा, शरीर में अधिक इंसुलिन बनने से ब्रेस्ट सेल्स की ग्रोथ को बढ़ा सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बन सकता है।
इसे भी पढ़ें : योग या एक्सरसाइज: हार्ट हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस तेजी से कम होता है। आपका मूड ठीक रहता है। इससे आपका हार्मोन स्तर बैलेंस में रहता है और आपका शरीर सही तरह से कार्य करता है। जिससे आपको रोग होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।