Eating Salt Causes Arthritis: खानपान का सही ध्यान न रखने पर शरीर में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खानपान ठीक होने पर आपको बीमारियां कम होती हैं और शरीर फिट रहता है। खाने में नमक और चीनी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नमक और चीनी का बहुत ज्यादा या बहुत कम सेवन, दोनों ही खतरनाक होते हैं। बहुत ज्यादा नमक खाने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों समेत कई अन्य समस्याओं का खतरा रहता है। ऐसा कहा जाता है कि बहुत ज्यादा नमक खाने से गठिया या अर्थराइटिस (Arthritis) का खतरा बढ़ जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं या वाकई ज्यादा नमक खाने से आपको गठिया हो सकता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
क्या नमक खाने से अर्थराइटिस होता है?- Does Eating in Hindi
खाने में बहुत ज्यादा नमक या सोडियम इनटेक होने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बहुत ज्यादा नमक खाने वाले लोगों के शरीर में वॉटर रिटेंशन का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से किडनी में सूजन, किडनी फेलियर जैसी परेशानियों का खतरा रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन करने से हार्ट डिजीज, लकवा, हाई बीपी, किडनी से जुड़ी बीमारियों समेत कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। नमक का ज्यादा सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम होने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों को नुकसान पहुंचता है। डाइट में सोडियम की मात्रा कम करने से इन समस्याओं का खतरा कम रहता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गठिया के मरीज एक्सरसाइज कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
टॉप स्टोरीज़
नमक खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Too Much Salt in Hindi
बहुत ज्यादा नमक खाने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से हार्ट, किडनी समेत शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे लोग जो लंबे समय तक ज्यादा नमक खाते हैं, उनके शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से हड्डियों में कमजोरी होती है। ज्यादा नमक खाने से किडनियों को नुकसान पहुंचता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। बहुत ज्यादा नमक खाने वाले लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है और शरीर में कई जगहों पर सूजन का खतरा रहता है।
गठिया से बचने के उपाय- Arthritis Prevention Tips in Hindi
गठिया एक गंभीर समस्या है और सही समय पर ध्यान न देने से मरीज को अन्य परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, अकड़न, चलने-फिरने में दिक्कत और जोड़ों में सूजन की समस्या होती है। गठिया से बचने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए शरीर का वजन कंट्रोल में रखना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करें। डाइट में जंक फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड्स को कम शामिल करें। शराब और स्मोकिंग से बचें। इन चीजों का ध्यान रखने से गठिया का खतरा कम होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)