हर्निया क्या है और क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

हर्निया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें कमजोर मांसपेशियों के कारण पेट के अंदर का अंग बाहर की ओर निकलने लगता है। जानें इसकी वजह, इलाज और बचाव के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
हर्निया क्या है और क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज


What is Hernia in Hindi: आजकल लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसमें से एक हर्निया भी शामिल है। हर्निया एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर के अंदर किसी अंग का एक हिस्सा बढ़ने लगता है और उसका उभार दिखता है। यह आमतौर पर पेट या नाभि के आसपास होता है, लेकिन यह शरीर के अन्य जगहों पर भी हो सकता है। बता दें कि, जब मांसपेशियां या ऊतक कमजोर हो जाते हैं, तो उसमें छेद होने से अंदर का अंग बाहर निकलने लगता है। इसे मेडिकल भाषा में हर्निया रोग कहा जाता है। हमने इस बारे में मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन डॉ. अमित जैन (Dr. Amit Jain, Gastrointestinal Surgeon, Metro Hospital,Noida) से बात की। आइए जानते हैं विस्तार में।

कहां होती है हर्निया-Where does a Hernia Occur?

हर्निया एक सामान्य बीमारी नहीं है। यह बीमारी होने पर मरीजों को दर्द होता है। चलने, बैठने, दौड़ने या अन्य काम करने में दिक्कत होती है। ज्यादातर मामलों में यह रोग मुख्य रूप से पेट में होता है, लेकिन यह जांघ के ऊपरी हिस्से, नाभि और कमर के आसपास भी हो सकता है। इसके अलावा छाती के निचले हिस्से में भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- दोबारा हर्निया होने से कैसे रोकें? एक्सपर्ट से जानें

कितने प्रकार की होती है हर्निया? - How many types of Hernia are there?

हर्निया एक ऐसी समस्या है, जो पुरूषों और महिलाओं को अलग-अलग तरह का हो सकता है। हालांकि, यह बच्चों में भी होता है। तो आइए जानते हैं कि हर्निया के कुछ प्रमुख प्रकार क्या हैं?

1. इनगुइनल हर्निया (Inguinal Hernia)

इनगुइनल हर्निया जिसे ग्रोइन हर्निया ( Groin Hernia)भी कहा जाता है। यह हर्निया काफी आम है, लगभग 75 प्रतिशत लोगों को होती है। बता दें कि यह समस्या महिलाओं के मुकाबले पुरूषों में ज्यादा होती है। इसमें पेट की आंत का हिस्सा कमजोर जगह से निकलकर जांघ के ऊपरी हिस्से के पास सूजन की तरह दिखता है। इस स्थिति में कभी-कभी दर्द होता है, लेकिन कई बार बिना दर्द के भी रहता है। अगर यह स्थिति गंभीर हो जाए तो इसका इलाज सर्जरी से होता है।

hernia

2. ऊरू हर्निया (Femoral Hernia)

ऊरू हर्निया, जिसे फीमोरल हर्निया भी कहते हैं। जब पेट के अंदर का थोड़ा हिस्सा कमजोर मांसपेशियों से बाहर निकलने लगता है, तब ये उभार या गांठ के रूप में दिखता है। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। इसमें शुरुआत में खांसने, झुकने या वजन उठाने पर हल्का दर्द हो सकता है। लेकिन इसका इलाज सही समय पर न किया जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। इसका इलाज सर्जरी से ही किया जाता है।

3. हाइटल हर्निया (Hiatal Hernia)

हाइटल हर्निया आमतौर पर 50 से अधिक उम्र के लोगों में होती है। इस हर्निया का संबंध पेट से होता है। दरअसल, हमारा पेट डायाफ्राम मांसपेशी के नीचे होता है। यह मांसपेशी छाती और पेट को अलग करती है। जब डायाफ्राम में छेद हो जाता है। तब पेट का ऊपरी हिस्सा इस छेद के माध्यम से छाती के ऊपर की ओर बढ़ने लगता है।

4. नाभि हर्निया (Umbilical Hernia)

यह हर्निया ज्यादातर नवजात शिशुओं में होती है, लेकिन कभी-कभी वयस्कों में भी हो सकती है। इस स्थिति में पेट की अंदरूनी चीज जैसे आंत का कोई हिस्सा नाभि के आसपास बढ़ने लगता है, जिससे नाभि के पास उभार या हल्की सूजन सी दिखती है। हालांकि, बच्चों में यह खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है। लेकिन बड़ों में ऑपरेशन करना पड़ता है।

5. पेरिनियल हर्निया (Perineal Hernia)

यह हर्निया पेल्विक फ्लोर यानी पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों में कमजोरी के कारण होती है। जब पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं या फट जाती हैं, तो योनि के पास सूजन हो जाती है। दरअसल, यह महिलाओं में ज्यादा होती है, खासकर उन महिलाओं को जिनकी डिलीवरी हुई हो या पेल्विक सर्जरी हुई हो। इस समस्या में मरीज को चलने बैठने में दिक्कत हो सकती है। इसका इलाज भी सर्जरी से ही किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- हर्निया सर्जरी के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट? मानें एक्सपर्ट की सलाह

क्या हैं हर्निया रोग होने के कारण-What are the Causes of Hernia?

हर्निया होने के कई कारण हो सकते हैं। मुख्य रूप से मांसपेशियों में कमजोरी हर्निया का कारण है।

  • बढ़ती उम्र
  • धूम्रपान
  • किसी तरह की चोट लगना
  • वजन अधिक होना
  • हैवी एक्सरसाइज करना
  • लगातार खांसी
  • भारी वजन उठाना
  • सर्जरी के दौरान कोई परेशानी होना

हर्निया रोग के लक्षण-Symptoms of Hernia Disease

  • पेट या कमर में उभार दिखना
  • वजन उठाते समय दर्द होना
  • खांसते समय दर्द होना
  • भारीपन महसूस होना
  • मल-मूत्र त्यागने में परेशानी होना

हर्निया रोग का इलाज-Treatment of Hernia Disease

कुछ मामलों में हर्निया रोग के लिए इलाज की जरूरत नहीं होती है। लेकिन जब यह समस्या ज्यादा गंभीर हो जाए, तो चिंता की बात हो जाती है। ऐसे मामलों में सर्जरी हर्निया रोग के लिए मुख्य इलाज है। बता दें कि, हर्निया की सर्जरी दो तरह से होती है- पहली ओपन सर्जरी और दूसरी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी।

निष्कर्ष- हर्निया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है लेकिन शुरुआत में इसके कुछ लक्षण सामान्य होते हैं। अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो ये गंभीर रूप ले सकते हैं। अगर आपको पेट में दर्द या सूजन की समस्या बनी हुई है, तो यह हर्निया भी हो सकता है। इसलिए इसकी जांच कराएं और डॉक्टर से सलाह लें।

FAQ

  • हर्निया होने का मुख्य कारण क्या है?

    मांसपेशियां कमजोर होना हर्निया रोग का मुख्य कारण है। 
  • हमें कैसे पता चलेगा कि हमें हर्निया है?

    आपको पेट या कमर के आसपास किसी भी तरह का उभार महसूस हो रहा है, साथ ही बहुद तेज दर्द होता है, तो ये हर्निया हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लें। 
  • हर्निया के प्रकार क्या हैं?

    हर्निया के तीन प्रकार नाभि हर्निया, ऊरू हर्निया, हाइटल हर्निया, पेरिनियल हर्निया और इनगुइनल हर्निया हैं। 

 

 

 

Read Next

किन बीमारियों के कारण नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer