क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को हुआ स्पोर्ट्स हर्निया, जानें इस बीमारी के कारण और लक्षण

हाल ही में क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को स्पोर्ट्स हर्निया डायग्रोस हुई है। आइये जानते हैं इस बीमारी के कारण और लक्षणों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को हुआ स्पोर्ट्स हर्निया, जानें इस बीमारी के कारण और लक्षण


क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी दमदार बल्लेबाजी के साथ ही साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी बखूबी जाने जाते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे वर्कआउट करने के साथ ही अन्य भी कई ट्रेनिंग्स लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया डायग्रोस हुई है। इसके चलते वे मुंबई के आने वाले डोमेस्टिक मैच में नहीं खेल पाएंगे। स्पोर्ट्स हर्निया से उभरने के लिए उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। 

क्या है स्पोर्ट्स हर्निया? 

स्पोर्ट्स हर्निया एक प्रकार की मेडिकल कंडीशन है, जो आमतौर पर इंजरी होने से खिलाड़ियों और एथलीट्स को होती है। ऐसी स्थिति होने पर मांसपेशियों में खिंचाव आने के साथ ही साथ जोड़ों में भी दर्द होता है। ऐसी स्थिति होने पर खिलाड़ी को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सॉफ्ट टिशु इंजरी होती है, जिससे ग्रोइन यानि पेट के निचले हिस्से और जांघ के बीच के भाग पर प्रभाव पड़ता है। एक ही जगह पर कई बार चोट लगने पर भी स्पोर्ट्स हर्निया की स्थिति बन सकती है। 

स्पोर्ट्स हर्निया के कारण 

  • स्पोर्ट्स हर्निया होने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • कई बार अचानक मुड़ने या फिर तेज भागने पर सॉफ्ट टिशु पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे यह हर्निया हो सकती है। 
  • रेस्लिंग करने या फिर कोई भारी सामान उठाने के चलते भी यह समस्या हो सकती है। 
  • आमतौर पर यह समस्या एथलीट्स और खिलाड़ियों को होती है। 
  • मॉर्डन इलाज के जरिए इस समस्या को ठीक होने में कम से कम 6 से 8 महीने का समय लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें - भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं ये डाइट, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

स्पोर्ट्स हर्निया के लक्षण 

  • स्पोर्ट्स हर्निया होने पर शरीर में कई लक्षण दिख सकते हैं। 
  • स्पोर्ट्स हर्निया होने पर एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के दौरान दर्द का एहसास हो सकता है। 
  • ऐसी स्थिति में खांसने या फिर छींकने पर भी दर्द उभर सकता है। 
  • यह समस्या होने पर आपको सुस्ती या फिर जलन का एहसास हो सकता है। 
  • चोट लगने पर आपको अचानक तेज दर्द का एहसास हो सकता है। 
  • एक्स-रे, एमआरआई या फिर सिटी स्कैन आदि के जरिए इस समस्या का पता लगाया जा सकता है। 

Read Next

ब्लैकहेड्स और झाइयां हटाने में मददगार है Q switched Laser, डॉ. अंकुर सरीन से जानें कैसे करता है काम?

Disclaimer