Hernia After C-Section Causes Symptoms Treatment in hindi:कई बार न चाहते हुए ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जब प्रसव के लिए सिजेरियन डिलीवरी करवानी पड़ती है। सिजेरियन डिलीवरी, नेचुरल डिलीवरी से बिल्कुल अलग होती है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद कई बार नसों के डैमेज होने का खतरा रहता है। हालांकि, सही ट्रीटमेंट और डॉक्टर की देखरेख की मदद से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। इसी तरह, कई बार सिजेरियन डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को हर्निया हो जाता है। आपको बता दें कि हर्निया तब होता है जब कमजोरी के कारण पेट की दीवार का कोई आंतरिक अंग या टिश्यूज बाहर की ओर उभर जाता है। हर्निया पेट, कमर, ऊपरी जांघ या नाभि के आसपास हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद हर्निया क्यों होता है, इसके संकेत किस तरह नजर आते हैं और इसका क्या इलाज होता है। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद हर्निया होने का कारण- What Causes Hernia After C-Section in hindi
पेट की कमजोर मांसपेशियों के कारण हर्निया की समस्या हो सकती है। आपने अक्सर देखा होगा कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं के पेट का हिस्सा काफी कमजोर होता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरन पेट पर पड़े दबाव के कारण भी हो सकता है। यही कारण है कि कई बार डिलीवरी के कुछ समय बाद महिलाओं को हर्निया की समस्या का सामाना करना पड़ता है। आपको बता दें कि ऐसा महीनों या साल भर बाद भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: हर्निया का मुख्य लक्षण है पेट में तेज दर्द, जानें क्यों होता है ये रोग और इसके प्रकार
सिजेरियन डिलीवरी के बाद हर्निया होने के संकेत- Hernia After C-Section Symptoms in hindi
सिजेरियन डिलीवरीय के बाद हर्निया होने पर कई तरह के संकेत नजर आने लगते हैं, जैसे-
- सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांकों या घाव के इर्द-गिर्द सूजन होना।
- प्रभावित हिस्से में काफी ज्यादा तकलीफ और दर्द होना।
- हर्निया के कारण असहजता बढ़ना, जिससे रोजमर्रा के कामकाज में बाधा पड़ना।
- सिजेरियन डिलीवरी के बाद हर्निया होने पर महिला को मल त्याग प्रक्रिया में काफी तकलीफ होती है। अक्सर कब्ज जैसा महसूस होता है।
- सिजेरियन डिलीवरी के बाद हर्निया होने पर महिला को ब्लोटिंग की समस्या भी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: Hernia Treatment: हार्निया का बिना ऑपरेशन के भी हो सकता है उपचार, जानिए ये 3 आसान तरीके
सिजेरियन डिलीवरी के बाद हर्निया का इलाज- Hernia After C-Section Treatment in hindi
हर्निया एक ऐसी स्थिति है, जो अपने आप ठीक नहीं होती है। हां, अगर हर्निया का आकार छोटा है, तो वह अपने आप सही हो सकती है। लेकिन, अगर हर्निया का आकार बड़ा है, तो इस स्थिति में सर्जरी की जा सकती है। यह सर्जरी विशेषज्ञों द्वारा की जाती है। आपको बता दें कि हर्निया होने के बाद अगर प्रभावित हिस्से में बहुत तीव्र दर्द हो, उल्टी और मतली की समस्या हो, तो इसका मतलब है कि डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें। जितना जल्दी संभव हो, विशेषज्ञ के पास जाकर अपना इलाज करवाएं। हालांकि यह भी ध्यान रखें की सिजेरियन डिलीवरी के बाद हर्निया होने की आशंका बहुत कम होती है। फिर भी इसके प्रति सतर्कता आवश्यक है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version