Correct Way To Get Up And Sitting After C-Section At Home in Hindi: नॉर्मल डिलीवरी से बच्चा होने पर महिलाएं जल्दी रिकवर हो जाती हैं। लेकिन, जिन महिलाओं का सीजेरियन होता है, यानी ऑपरेशन से बच्चा पैदा होता है, उन्हें शुरुआती कुछ दिन आपना बहुत खास ध्यान देना पड़ता है। सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा उठने और बैठने में समस्या होती है। क्योंकि पेट पर लगे चीरे उनके पेट पर खींचाव का कारण बनते हैं, जिससे न सिर्फ दर्द बल्कि अन्य समस्याएं (How to sit and get up after a C-section)भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपका या आपके जानकारी में किसी का सी-सेक्शन हुआ है तो आइए गायनोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका देसवाल जानते हैं कि सी-सेक्शन के बाद उठने और बैठने का सही तरीका क्या होता है? (How to get up from bed after a C-section at home)
सी-सेक्शन के बाद उठने और बैठने का सही तरीका क्या है? - How To Sit Up in Bed After A C-Section in Hindi?
सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को उठने-बैठने में काफी समस्या होती है। इसलिए उन्हें उठते और बैठते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सी-सेक्शन के बाद आप सीधे उठने से बचें। उठने के लिए पहले करवट लें और फिर अपनी कोहनी और उल्टे हाथ का उपयोग करके धीरे-धीरे खुद को ऊपर की उठाएं। इस दौरान आप अपने पेट पर सीधे दबाव डालने से बचें। इसके साथ ही बैठने के दौरान आप पीठे की ओर भी झुकने से बचें और पीठ की मसाज जरूर करवाएं या पीठ को थपथपाएं। ऐसा करने से आपको उठने या बैठने के दौरान आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: सी-सेक्शन में चीरे के निशान पर जरूर करनी चाहिए मसाज, जानें क्यों है जरूरी?
सी सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए? - What Precautions Should Take After C-Section in Hindi?
- शरीर में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए और थक्कों को रोकने के लिए हल्के और धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाएं और जरूरत महसूस होने पर सहारे का उपयोग करें।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार दर्द होने पर दवाओं का सेवन करें।
- खांसते या छींकते समय पेट पर लगे चीरे को सहारा देने के लिए एक छोटे तकिए का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: क्या C-Section के बाद पैरों में दर्द होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से
- सी-सेक्शन के बाद कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए खूब पानी पिएं। हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं।
- दिन भर में छोटी-छोटी झपकी लें और किसी भी तरह की तेज गतिविधियां करने स बचें।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं के गलत तरीके से उठने और बैठने के तरीके के कारण उनके टांके पर दबाव पड़ सकता है, जिससे न सिर्फ दर्द और असुविधा महसूस होती है, बल्कि इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए आप सी-सेक्शन के बाद उठने और बैठने का सही तरीका क्या है डॉक्टर के बताए तरीके को अपनाएं।
Image Credit: Freepik