Expert

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए खाएं ये 3 चीजें, सेहत में भी होगा सुधार

Top Foods To Improve Blood Circulation In Hindi: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए आप प्याज, हल्दी और बीटरूट जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए खाएं ये 3 चीजें, सेहत में भी होगा सुधार


Top Foods To Improve Blood Circulation In Hindi: ब्लड सर्कुलेशन का सही होना बहुत जरूरी है। अगर बॉडी में सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन न हो, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड सही तरह से सर्कुलेट न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे डायबिटीज, मोटापा, स्मोकिंग करना आदि। ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से न हो, तो दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सुन्नपन और पाचन क्षमता पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। यहां तक कि अपर्याप्त ब्लड सर्कुलेशन के कारण हाथ-पांव सुन्न हो सकते हैं। आमतौर पर ब्लड सर्कुलेशन को सही करने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट लिया जाता है। इसके साथ ही, सही खानपान की मदद से भी ब्लड फ्लो को इंप्रूव (Blood Circulation Badhane Ke Liye Kya Khayen) किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी तीन खाने की चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद (blood circulation badhane ke liye kya khana chahie) करते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए क्या खाएं- Top Foods To Improve Blood Circulation In Hindi

Top Foods To Improve Blood Circulation In Hindi

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए खाएं प्याज

प्याज बहुत ही हेल्दी सब्जियों में से एक है। डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "यह फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट एक अच्छा स्रोत है। यह तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और शरीर की धमनियों तथा नसों को चौड़ा करने में मदद करता है। इस तरह यह हार्ट हेल्थ में भी सुधार करने में अहम भूमिका निभाता है। यही नहीं, प्याज में एंटी-कैंसर कंपाउंड्स हैं और यह एंटी-बैक्टीरियल तत्व से भरपूर है। प्याज का सेवन हड्डियों और पेट की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।"

इसे भी पढ़ें: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना है तो खाएं हल्दी

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए आप हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं। दिव्या गांधी कहती हैं, "आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चाइनीज मेडिसिन में प्राचीन काल से ही हल्दी का उपयोग किया जाता है। Healthline वेबसाइट ने भी इस बात की पुष्टि की है। वास्तव में, हल्दी में कर्क्युमिन (Curcumin) नाम का एक तत्व होता है। इसका सेवन करेन से सूजन खत्म होती है, अर्थराइटिस में सुधार होता है और किडनी हेल्थ भी बेहतर होती है। यही नहीं, हल्दी का सेवन करने से एंग्जाइटी जैसी समस्या में भी कमी आती है।"

इसे भी पढ़ें: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं ये विटामिन्स, कमी पूरी करने के लिए खाएं ये फूड्स

चुकंदर खाकर बढ़ाएं ब्लड सर्कुलेशन

बीटरूट एक जड़ से खाई जाने वाली सब्जी है। यह नाइट्रेट से भरपूर होती है, जिसे आपका शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल सकता है। नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी ब्लड वेसल्स को नेचुरी तरीके से ढीला करने और टिश्यूज तथा शरीर के विभिन्न अंगों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो चुकंदर का रस आपके सिस्टोलिक रक्तचाप (रक्तचाप पढ़ने में पहला नंबर) को भी कम कर सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

कॉफी, चाय या ग्रीन टी: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer