Yoga For Brain Blood Circulation: सेहतमंद रहने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है। रोजाना एक्सरसाइज और योगा करने से आप कई तरह की समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। योग सदियों से लोगों को मानसिक और शारीरिक सेहत प्रदान करने में मदद करता है। ऐसे कई योगासन है जो आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। इससे आपका तनाव और स्ट्रेस (Stress) दूर होता है और आपको दिमाग को आराम मिलता है। दरअसल, काम के प्रेशर और स्ट्रेस के कारण लोगों को मानिसक रूप से कई तरह की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आप कुछ योगसन के नियमित अभ्यास से ब्रेन के ब्लड सर्कुलेशन (Increase Blood Circulation in Brain) को बेहतर कर सकते हैं। इन योगासनों से आपकी ब्रेन पावर में बढ़ोतरी होती है और आप किसी भी चीज को तेजी से सीखते हैं। इस लेख में एडीएस सेंटर के योगा एक्सपर्ट दीपक तंवर से जानते हैं कि दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए कौन से योगासन किए जाते हैं।
ब्रेन के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने वाले योगासन - Yoga For Increasing Blood Circulation To Brain In Hindi
विपरीत करणी आसन (Legs-Up-the-Wall Pose)
विपरीत करणी आसन का अभ्यास करना बेहद ही सरल होता है। आप अपने रोजाना के योगासन में इसको भी शामिल कर सकते हैं। विपरीत करणी आसन में आप पीठ के बल लेट अपने कूल्हों को दीवार से छुआकर पैरों को दीवार के साथ ही ऊपर उठाना होता है। इससे आपके ब्लड सर्कुलेशन दोबारा से हृदय की ओर बढ़ता है। इससे आपके मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, इस आसन से पैरों की सूजन में भी आराम मिलता है।
हलासन (Plow Pose)
हलासन काफी हद तक विपरीत करणी की तरह ही होता है। इसमें व्यक्ति पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाता है। इस दौरान आपको अपने हाथों से पीठ को सपोर्ट देना होता है। इसके बाद शरीर को स्थिर करें और इसके बाद पैरों को घुमाते हुए सिर की ओर ले जाए। इसमें पैरों के पंंजों को जमीन से लगाएं। अब अपने दोनों हाथों को खोलकर जमीन पर फैला लें। शुरुआत में आपको इस आसन को करने में परेशानी होगी। ऐसे में आप इसका अभ्यास करते रहें। हलासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर आपके स्ट्रेस और ब्रेन एक्टिविटी में सुधार करता है।
सेतु बंधासन (Bridge Pose)
सेतु बंधासन से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, यह आसन आपके फेफड़ों और हृदय की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इस करने के लिए आप अपने पीठ के बल पर लेट जाएं। इसके बाद अपनी पैरों को मोड़कर कूल्हे के पास एंडियों को ले जाएं। अब अपनी हाथों से एंडियों को पकड़ें। इसके बाद अपनी पीठ को ऊपर की ओर ले जाएं और होल्ड करें। इस दौरान सांसों को धीमी गति से लेते छोड़ते रहें। इस पोजीशन में कुछ सेकंड के लिए रुकें और दोबारा नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्रेन को आराम मिलता है। साथ ही, लंग्स के कार्य क्षमता बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें : पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, सभी अंगों को मिलेगा पर्याप्त खून
योगाचार्य के अनुसार ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्रेन फंक्शन में सुधार करने के लिए आप ऊपर बताए योगासनों को नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सर्वांगासन, अधोमुखासन, उत्तानासन और शीर्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपको ब्रेन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।