हमारे शरीर में 24 घंटे खून की दौड़ान (Blood Flow) जारी रहती है। अगर ये दौड़ कुछ सेकेंड्स के लिए भी रुक जाए, तो इंसान की मौत हो सकती है या वो कोमा में जा सकता है। कई बार आपकी गलत आदतों के कारण शरीर में खून की दौड़ान यानी ब्लड सर्कुलेशन खराब (Poor Blood Circulation) होता है। मोटापा, सिगरेट पीने की आदत, दिनभर बैठे या लेटे रहने की आदत, पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने की आद, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि ऐसी समस्याएं हैं, जिनके कारण शरीर में रक्त प्रवाह खराब होता है। खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण आपको शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, अंगों में झन्नाहट (सुन्नपन), पाचन संबंधी समस्याएं आदि होती हैं। वैसे तो खराब ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूर है। लेकिन एक्सरसाइज के साथ-साथ अगर आप ये 5 फूड्स भी खाएं, तो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाएगा (Improve Blood Circulation) और आप स्वस्थ रहेंगे। ये पांचों आहार शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं और आपको हेल्दी रखते हैं।
प्याज खाएं (Onion)
प्याज का सेवन आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। प्याज में फ्लैवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में होते हैं, जिसके कारण प्याज को हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्याज खाने से आपके शरीर की नसें और धमनियां चौड़ी हो जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। 23 लोगों पर 30 दिन तक किए गए एक अध्ययन में सभी को रोजाना 4.3 ग्राम प्याज का अर्क दिया गया और देखा गया कि सभी के ब्लड सर्कुलेशन में काफी सुधार हुआ है।
इसे भी पढ़ें: ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी, जानें इनमें कौन से पोषक तत्व हैं खास और फायदे
अनार खाना है फायदेमंद (Pomegranate)
अनार के लाल रसभरे दाने भी शरीर में खून का सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करते हैं। अनार में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अच्छी होती है। इसके अलावा अनार में नाइट्रेट भी होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैसे तो अनार का जूस पीना भी फायदेमंद है, लेकिन अगर आप अनार को चबाकर खाते हैं, तो इससे आपको अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलता है, जो कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है और हार्ट की बीमारियों से बचाता है।
लहसुन खाएं, स्वस्थ रहें (Garlic for Blood Circulation)
लहसुन खाने के सैकड़ों स्वास्थ्य लाभ हैं। लहसुन के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है और हार्ट की बीमारियों से भी बचाव रहता है। लहसुन में सल्फर और एलिसिन दो ऐसे तत्व हैं, जो इसे बेहद खास बना देते हैं। यो दोनों ही तत्व टिशूज में खून के आवागमन को तेज बनाते हैं और नसों को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।
चुकंदर खाएं (Beets for Health)
चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, इसलिए ये आपके शरीर में खून तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके सेवन से खून का सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है। चुकंदर भी नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो कि ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए जाना जाता है। शरीर इस नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है और नाइट्रिक ऑक्साइढ नसों को चौड़ा कर देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: 30-40 की उम्र में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 10 आहार, मिलेगा पोषण रहेंगी रोग-मुक्त
हल्दी भी है हेल्दी (Curcumin Rich Turmeric)
हल्दी का सेवन भी आपको सैकड़ों तरह की बीमारियों से बचा सकता है। हल्दी का प्रयोग हजारों सालों से कई तरह की बीमारियों और रोजमर्रा की समस्याओं में किया जा रहा है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहे, तो इसके लिए आपको रोजाना हल्दी का सेवन भी करना चाहिए। हल्दी में कर्क्युमिन नामक तत्व बेहद खास होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ा देता है और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम कर देता है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi