Doctor Verified

सी-सेक्शन के बाद हो सकती है कब्ज की समस्या, जानें इसके 5 कारण

Causes Of Constipation After C Section In Hindi: सी-सेक्शन के बाद कब्ज होन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसा अमूमन 3 से 4 दिन तक होता है। डॉक्टर से जानें सी-सेक्शन के बाद कब्ज होने के क्या कारण हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
सी-सेक्शन के बाद हो सकती है कब्ज की समस्या, जानें इसके 5 कारण


Causes Of Constipation After Cesarean Section In Hindi: सी-सेक्शन अपने आप में बहुत ही गंभीर प्रक्रिया होती है। आमतौर पर सी-सेक्शन की जरूरत बहुत क्रिटिल सिचुएशन में होती है। जैसे प्रसव के दौरान प्लेसेंटा से जुड़ी समस्या होने पर, मां का स्वास्थ्य ठीक न होने पर या ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई अन्य दिक्कत होने पर। हालांकि, सी-सेक्शन की जरूरत कब और क्यों होगी, इसका फैसला पूरी तरह डॉक्टर करते हैं। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि सी-सेक्शन होने के बाद भी महिला को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे सी-सेक्शन के बाद उन्हें नॉर्मल वॉक करने में काफी समय लग जाता है। इसी तरह से उन्हें सोकर उठने, बैठने और रोजमर्रा कामकाज में भी दिक्कतें आती हैं। बहरहाल, सी-सेक्शन के बाद कई महिलाओं को कब्ज (Constipation After C Section In Hindi) की समस्या भी हो जाती है। यहां यह सवाल उठता है कि क्या वाकई सी-सेक्शन कब्ज की समस्या हो सकती है? आखिर इनका आपस में क्या कनेक्शन है? आइए, जानते हैं Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से- (C Section Delivery Ke Baad Kabj)

सी-सेक्शन के बाद कब्ज होने के कारण- Causes Of Constipation After C Section In Hindi

causes of constipation after c section 01 (6)

हार्मोनल बदलाव

प्रेग्नेंसी के सफर में महिलाओं को कई तरह के हार्मोनल बदलाव का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही डिलीवरी के बाद भी देखने को मिलता है। असल में पोस्टपार्टम हार्मोन का महिलाओं की पाचन क्रिया पर गहरा असर पड़ता है। सी-सेक्शन के बाद ज्यादातर महिलाएं दवा भी लेती हैं। ऐसे डाजेशन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे उन्हें कब्ज की दिक्कत बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे में

दवाओं के कारण

सी-सेक्शन के बाद महिलाएं कई तरह की दवा लेती हैं। इसका जिक्र हमने कुछ देर पहले भी किया है। असल में, इसमें कई तरह की दवा होती है, जैसे पेन किलर और घाव को सुखाने वाली दवा। ये तमाम दवाएं ऐसी हैं, जिससे बाउल मूवमेंट स्लो हो जाता है। नतीजनत, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम महिला को होने लगती है।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

सी-सेक्शन के बाद लंबे समय तक महिला को रेस्ट करना पड़ता है। वे अपने कई छोटे-छोटे कामों के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाती हैं। ऐसे में उनकी शारीरिक गतिविधियां बहुत कम हो जाती हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी की जर्नी और फिर डिलीवरी। इन दोनों प्रक्रियाओं में महिला की सेहत बहुत कमजोर हो जाती है। ऐसे में सी-सेक्शन के बाद फिजिकल एक्टिविटी करना महिला के चैलेंजिंग हो जाता है। इसका नेगेटिव असर उनके डाइजेशन पर पड़ता है और कब्ज जैसी समस्या उन्हें परेशान करने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: सी-सेक्शन के बाद 40 दिनों तक न करें ये 5 फिजिकल एक्टिविटी, बढ़ सकती है परेशानी

डाइट में बदलाव

सी-सेक्शन के बाद जो महिलाएं हेल्दी डाइट फॉलो नहीं करती हैं, उन्हें भी कब्ज की शिकायत से जूझना पड़ता है। खासकर, जो महिलाएं अपनी डाइट में फाइबर शामिल नहीं करती हैं, उन्हें पाचन संबंधी कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें, तो सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को फाइबर युक्त डाइट लेनी चाहिए, फ्लूइड इनटेक बढ़ाना चाहिए। इससे कब्ज के होने का जोखिम कम होता है।

सप्लीमेंट्स के कारण

प्रेग्नेंसी और डिलवरी के बाद कई महिलाओं में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। इसकी भरपाई के लिए उन्हें सप्लमेंट्स दिए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक सप्लीमेंट लेने का भी डाइजेशन पर पड़ सकता है। कई महिलाएं सी-सेक्शन के बाद आयरन सप्लीमेंट लेती हैं। कब्ज होना इसके साइड इफेक्ट के तौर पर देखा जाता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सिजेरियन के बाद कब्ज हो तो क्या करें?

    सिजेरियन प्रोसीजर के बाद कब्ज हो, तो अपनी जीवनशैली में बदलाव करें, हेल्दी डाइट लें। डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें।
  • बार-बार कब्ज होने के कारण क्या हैं?

    उन लोगों को बार-बार कब्ज की समस्या हो सकती है, जो फाइबर युक्त डाइट नहीं लेते हैं, किसी दवा पर लंबे समय से निर्भर हैं और लाइफस्टाइल में बुरी आदतें शामिल हैं।
  • सिजेरियन के बाद कब्ज कितने समय तक रहता है?

    सिजेरियन के बाद कब्ज की समस्या अपने आप 3 से 4 दिन में ठीक हो जाती है। हालांकि, यह समय महिला के लिए काफी कष्टकारी हो सकता हैं अगर कब्ज की समस्या अधिक बढ़ जाए, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। ध्यान रखें कि अगर आप स्तनपान करा रही हैं, तो बच्चे को भी कब्ज की शिकायत हो सकती है।

 

 

 

Read Next

क्या महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट के कारण हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer