Bad Exercises For Pelvic Floor: स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का स्वस्थ और मजबूत होना जरूरी होता है। कुछ लोगों में पेल्विक फ्लोर कमजोर होता है, जो कोई आम समस्या नहीं बल्कि, इसे नजरअंदाज करना आपकी शरीर के कई अंगों को झकझोर कर रख सकता है। इसे मजबूत करने के लिए आमतौर पर एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। जिससे निश्चित तौर पर पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। लेकिन, अगर आपका पेल्विक फ्लोर पहले से ही कमजोर है तो ऐसे में कुछ एक्सरसाइज को करने से परहेज करना चाहिए। इससे कई बार पेल्विक एरिया को नुकसान पहुंच सकता है।
सिट-अप्स (Sit Ups)
अगर आप पेल्विक फ्लोर को स्वस्थ और बचाकर रखना चाहते हैं तो इसके लिए सिट-अप्स एक्सरसाइज करना कम करें। ज्यादा सिट-अप्स लगाने से पेल्विक एरिया पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। कर्टिन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फीजियोथेरेपी एंड एक्सरसाइज साइंस द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक सिट-अप्स करना पेल्विक फ्लोर को नुकसान पहुंचा सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक फ्लोर पर खिंचाव आता है, जो कई बार मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
वेट लिफ्टिंग (Weight Lifting)
वेट लिफ्टिंग एक बहुत अच्छी और शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज है। इसे तरीके से और एक्सपर्ट की देख-रेख में किया जाए तो यह पेल्विक फ्लोर के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन, अगर आपका पेल्विक एरिया पहले से ही कमजोर है तो ऐसे में वेट लिफ्टिंग करने से बचें। ज्यादा हेवी वेट उठाने से कई बार पेल्विक फ्लोर डैमेज तक हो सकता है।
हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज (High Intensity Workout)
अगर आप एथलीट नहीं हैं और यह सोचकर हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर रहे हैं कि इससे पेल्विक फ्लोर स्वस्थ रहेगा तो ऐसा नहीं है। कई बार ज्यादा हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे जंपिंग स्क्वैट्स, बॉक्स जंप और स्केटबोर्डिंग जैसी एक्सरसाइज करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर न सिर्फ दबाव बनता है, बल्कि कई बार लीकेज भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका
पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज
- पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने के लिए आप पिलाटे, एरोबिक्स और ब्रिस्क वॉकिंग कर सकते हैं।
- इसके लिए आप कीगल एक्सरसाइज और स्क्वैट्स कर सकते हैं।
- इसके लिए आप मार्चेज और बेबी पोज एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने के लिए भुजंगासन और सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version