Tips To Cook Broccoli To Keep Its Nutrients In Hindi: ब्रोकली को हेल्दी सब्जियों में से एक माना जाता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने में सहायक माना जाता है। ब्रोकली में विटामिन - ए, सी, के, फाइबर, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसको गलत तरीके से पकाने से ब्रोकली के पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। ऐसे में इसको सही तरीके से पकाना जरूरी है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ब्रोकली के पोषक तत्वों को नष्ट होने से बचाने के लिए क्या इसको कैसे पकाएं?
ब्रोकली के न्यूट्रिएंट्स को बनाए रखने के लिए इसको कैसे पकाएं? - How to cook broccoli to retain its nutrients?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ब्रोकली को भाप लगाकर यानी स्टीम करके पकाना इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, आप हल्के तेल में जल्दी से हल्का फ्राई भी किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसे ज्यादा देर तक गैस पर न रखें क्योंकि ऐसा करने से कुछ हीट सेंसिटिव विटामिन्स खत्म हो सकते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, ब्रोकली को तलना और उबालने से सॉल्यूबल शुगर, सॉल्यूबल प्रोटीन, विटामिन सी और ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, लेकिन ब्रोकोली पकाने में पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए भाप देने की विधि सबसे अच्छी प्रतीत होती है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है ब्रोकली? जानें एक्सपर्ट से

भाप लगाकर ब्रोकली खाने के फायदे - Benefits Of Eating Steamed Broccoli In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि ब्रोकली को भाप लगाकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्रोकली के पोषक तत्व को कम नुकसान होता है।
हार्ट को हेल्दी रखे
ब्रोकली में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है। इसका सेवन करने से हार्ट की धमनियों को स्वस्थ रखने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: रखे-रखे पीली पड़ चुकी ब्रोकली को भी खाना चाहिए? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
इम्यूनिटी बूस्ट करे
ब्रोकली में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
ब्रोकली में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसको भाप लगाकर पकाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे आंतों या गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
ब्रोकली में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसको भाप में पकाकर खाने से ओवरईटिंग से बचाव करने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
ब्रोकली को हेल्दी सब्जियों में से एक माना जाता है। इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए इसको भाप में पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसको भाप में पकाकर खाने से पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
ब्रोकली किसे नहीं खाना चाहिए?
पाचन से जुड़ी समस्या होने, किडनी स्टोन होने, थायराइड से जुड़ी समस्या होने, लिवर से जुड़ी समस्या होने और खून के पतला होने की समस्या होने पर ब्रोकली का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।ब्रोकली खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
ब्रोकली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।ब्रोकली कैसे खाई जाती है?
ब्रोकली को सालद में कच्चा, भाप में पकाकर, स्टर फ्राई करके, पास्ता में या डिप के साथ खाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Dec 11, 2025 17:56 IST
Modified By : Priyanka Sharma Dec 11, 2025 17:56 IST
Modified By : Priyanka SharmaDec 11, 2025 17:56 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain