What Is Slow Cooking Benefits In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी फूड खाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इसमें से एक है स्लो कुकिंग प्रक्रिया। स्लो कुकिंग खाना पकाने की एक प्रक्रिया है। जिससे खाना पकाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें धीमी आंच पर खाना पकाना (Slow Cooking) क्या है? और इसके धीमी आंच पर खाना पकाने के क्या फायदे हैं?
क्या है स्लो कुकिंग प्रोसेस? - What Is The Slow Cooking Process?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, धीमी आंच पर खाना पकाना यानी स्लो कुकिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें फूड को लंबे समय तक धीरे-धीरे पकाया जाता है, आमतौर पर स्टोवटॉप पर या ओवन में ढक्कन वाले गोल बर्तन में। इस तकनीक से खाना में स्वाद धीरे-धीरे घुलता है, धीमी आंच पर खाना पकता है।
यह भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में कुकिंग के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल सुरक्षित है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्लो कुकिंग के फायदे - Benefits of Slow Cooking In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि स्लो कुकिंग करने से खाने को हेल्दी तरीके से पकाने में मदद मिलती है, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।
पोषक तत्वों का बचाव करे
स्लो कुकिंग करने से भोजन में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों को बचाए रखने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
हानिकारक कंपाउड्स का खतरा कम करे
स्लो कुकिंग प्रक्रिया से भोजन में भोजन में हानिकारक कंपाउड्स के उत्पादन के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, तेज आंच पर खाना पकाने से कुछ हानिकारक कंपाउड के उत्पादन के खतरे को बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें- थायराइड रोगियों के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें
खाने के स्वाद को मिलता है बढ़ावा
भोजन को स्लो कुकिंग प्रक्रिया के जरिए पकाने से भोजन में हेल्दी पोषक तत्वों को बनाए रखने और खाने के स्वाद को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है, ऐसे में स्लो कुकिंग में पके हेल्दी फूड को खाने से स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
कैसे करें स्लो कुकिंग? - How To Do Slow Cooking?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि स्लो कुकर में खाना कई घंटों तक धीमी आंच पर लगातार पकता है। इसमें बस अपने खाने के इंग्रीडिएंट्स डालें, फिर टाइमर और तापमान सेट करें। ध्यान रहे कि स्लो कुकर का ढक्कन न उठाएं ताकि उसमें नमी बनी रहे।
निष्कर्ष
स्लो कुकिंग खाना पकाने की एक हेल्दी प्रक्रिया है, जो खाना पकाने की हेल्दी प्रोसेस है। इस तरीक से खाना पकाने से भोजन में पोषक तत्वों का बचाव करने, भोजन पकाते, समय हानिकारक कंपाउड्स के उत्पादन के खतरे को कम करने, भोजन के स्वाद को बढ़ाने, शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, खाना पकाने के लिए स्लो कुकिंग प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है। इसके अलावा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 18, 2026 11:55 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 18, 2026 11:55 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 18, 2026 11:55 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain