Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

गर्मी में कौन सा कुकिंग ऑयल सेहत के लिए है बेस्ट? जानें डायटिशियन से

गर्मियों में अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को हेल्दी और कुकिंग ऑयल का अच्छा ऑप्शन चुनने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए लेख में जानें गर्मियों में कौन से कुकिंग ऑयल स्वास्थ्य के लिए सही है?

गर्मियों में अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को तला-भुना खाना खाने से बचने और हेल्दी डाइट लेने जैसी सलाह दी जाती है। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ-साथ खाना पकाने के लिए सही तेल का इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है। ऐसे में यह सवाल आता है गर्मियों में कौन सा तेल खाना पकाने के लिए अच्छा होता है? इस बारे में हमने जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की।

गर्मियों में खाना पकाने के लिए कौन-सा तेल सही है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "गर्मियों में खाना पकाने के लिए घी, नारियल तेल और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।" इनमें हेल्दी फैट्स और कई गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ध्यान रहे, इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।

नारियल तेल

नारियल तेल (Coconut oil) की तासीर ठंडी होती है, साथ ही, इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई, सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इससे खाना पकाने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, नारियल तेल पचाने में हल्का होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, पित्त दोष को शांत करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। नारियल तेल को खाना पकाने और तड़का मारने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मियों में ऑयली खाना खाने से चेहरे पर दाने बढ़ जाते हैं? डॉक्टर से जानें

best cooking oil for health in summer in hindi omh-article

सरसों का तेल

सरसों के तेल (Mustard oil) में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। गर्मियों में खाना पकाने के लिए इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे पाचन में सुधार करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: खाना पकाने से घट जाती है न्यूट्रिशन की ताकत? एक्सपर्ट ने बताया सच

घी

गर्मियों में खाना पकाने के लिए घी (Ghee) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन-ए, डी, ई, के और हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इससे खाने पकाने से शरीर को मॉइस्चराइज रखने, पाचन में सुधार करने, जोड़ों को स्वास्थ्य रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

सावधानियां

तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य स्थिति और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करें। खासकर किसी मेडिकल कंडीशन में।

निष्कर्ष

गर्मियों में अच्छे स्वास्थ्य के लिए नारियल तेल, सरसों का तेल और घी से खाना पकाया जा सकता है। इनको स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ध्यान रहे कोई भी मेडिकल कंडीशन होने पर इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज घी खाने से क्या फायदा होता है?

    रोज घी खाने से पाचन में सुधार करने, जोड़ों को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, शरीर को एनर्जी देने और स्किन को हेल्दी होने में मदद मिलती है।
  • सुबह खाली पेट जैतून का तेल पीने के क्या फायदे हैं?

    ऑलिव ऑयल का सेवन करने से पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, सूजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, स्किन को हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।

Read Next

देसी सत्तू या व्हे प्रोटीन: मसल्स बनाने के लिए क्या बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 09, 2026 11:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 09, 2026 11:57 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content