Doctor Verified

क्या नारियल तेल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है? जानें डायटीशियन से

Does Eating Coconut Oil Cause High Cholesterol: क्या नारियल तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जानें इसको लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नारियल तेल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है? जानें डायटीशियन से


Does Eating Coconut Oil Cause High Cholesterol: आज के समय में लोग असंतुलित डाइट और मॉडर्न लाइफस्टाइल के चलते कई गंभीर समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना और ऑयली भोजन करने वाले लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में नारियल तेल का सेवन करने को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग इसे हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण मानते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद बताते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल में नारियल तेल का सेवन करना चाहिए या नहीं?

क्या नारियल तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?- Does Eating Coconut Oil Increase Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा ऐसे लोगों में होता है, जो अनहेल्दी और बहुत ज्यादा ऑयली चीजों का सेवन करते हैं। इसके अलावा निष्क्रिय जीवनशैली का भी असर इस पर पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि नारियल तेल का सेवन करने से भी आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक लगभग 100 ग्राम नारियल तेल में 0.8 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैट और 3.5 ग्राम पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि नारियल तेल का संतुलित मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको कई नुकसान पहुंच सकते हैं।

Does Eating Coconut Oil Cause High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस तरह खाएं चिया सीड्स, मिलेगा फायदा

नारियल तेल कई तरह के होते हैं। इनमें ऑर्गनिक नारियल तेल, नॉन ऑर्गनिक नारियल तेल, रिफाइंड कोकोनट ऑयल और नॉन रिफाइंड कोकोनट ऑयल शामिल हैं। ये सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनमें से किसी का भी बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के टिप्स- Tips To Control High Cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए इन चीजों का ध्यान जरूर रखें-

नियमित रूप से व्यायाम करें: नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। आपको हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

डाइट का ध्यान रखें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने के लिए फल और सब्जियां खानी चाहिए और तला हुआ, व प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, अधिक मात्रा में फाइबर वाले फूड्स जैसे दालें, चने, बीन्स, ओट्समील आदि का सेवन करना चाहिए।

वजन कम करें: वजन कम करना आपके शरीर में एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। आपको अपने वजन को संतुलित रखने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

स्ट्रेस कम करें: तनाव या स्ट्रेस आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें।

इसे भी पढ़ें: उंगलियों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण आपको दिल का दौरा पड़ सकता है और कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सुबह खाली पेट केला और दही खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version