Expert

सुबह खाली पेट केला और दही खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Banana And Curd Benefits In Hindi: अगर आप नियमित सुबह खाली पेट दही और केला खाएं, तो इससे कई रोगों को जोखिम कम हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट केला और दही खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


Banana And Curd Benefits In Hindi: केला और दही, दोनों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आमतौर पर लोग दोनों का सेवन करते तो हैं, लेकिन अलग-अलग। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप दोनों का साथ में सेवन करें, तो यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। खासकर, अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिल सकते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो केला पोषण का खजाना है, इसमें डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कई विटामिन मौजूद होते हैं। वहीं, दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। जब आप सुबह खाली पेट दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Banana And Curd Benefits In Hindi

सुबह खाली पेट दही और केला खाने के फायदे- Benefits Of Having Banana And Curd On Empty Stomach In Hindi

1. पाचन स्वास्थ्य मजबूत बनाए

जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज आदि की समस्या रहती है, अगर वे दिन की शुरुआत दही और केला से करें, तो इससे उनकी समस्या दूर हो सकती है।

इसे भी पढें: संतरे के पत्ते की चाय पीने से दूर होती हैं नींद से जुड़ी समस्याएं, आती से अच्छी नींद

2. शरीर को बनाए मजबूत

शारीरिक कमजोरी को दूर करने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। यह शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है और वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता है, अगर वे इसका रोजाना सेवन करें, तो  उन्हें बहुत लाभ मिल सकता है।

3. आंत में बढ़ाए बैक्टीरिया

आंत में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन सिर्फ पाचन स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी जरूरी है। यह मानसिक स्थितियों से बचाव और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। जिससे कई रोगों का जोखिम कम होता है। दही और केला, दोनों ही आंतों को स्वस्थ रखने में बहुत लाभकारी हैं।

इसे भी पढें: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है मेंटल हेल्थ का स्वस्थ होना? जानें डॉक्टर

4. वजन प्रबंधन में मिलती है मदद

जिन लोगों का वजन बहुत अधिक है, अगर वे दही और केला खाते हैं, तो इससे वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है। यह पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। इस तरह आप कम कैलोरी लेते हैं और वजन कंट्रोल होने लगता है।

5. कई रोगों के जोखिम को करे कम

इनके नियमित सेवन से डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों को जोखिम को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

all images credit: freepik

 

Read Next

हेल्दी ब्रेकफास्ट है दूध पोहा, खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version