Doctor Verified

उंगलियों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत

High Cholesterol Symptoms in Hindi: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपकी उंगलियों में कई लक्षण दिखाई देते हैं, जानें इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
उंगलियों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत

High Cholesterol Symptoms in Hindi: अन्हेल्दी फूड्स का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपकी धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने के कारण आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर की समस्या भी हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको कई लक्षण दिखाई देते हैं, इन लक्षणों को सही समय पर पहचानकर खानपान और जीवनशैली से जुड़े सुधार करने से आपको फायदा मिलता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपकी उंगलियों में भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

उंगलियों में दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Finger

स्मोकिंग, शराब का सेवन, बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल को समय रहते कंट्रोल न करने पर मरीज की जान भी जा सकती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अर्ली स्टेज पर लक्षणों की पहचान होने से मरीज को ज्यादा नुकसान नहीं होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शुरुआती स्टेज में सामान्य रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ता है लक्षण भी गंभीर होने लगते हैं।

High Cholesterol Symptoms in Hindi

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण

हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर उंगलियों में दिखने वाले लक्षण इस तरह से हैं-

1. उंगलियों में झुनझुनाहट

हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपकी उंगलियों में झुनझुनाहट की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको उंगलियों की नसों में पिन चुभने जैसा महसूस हो सकता है। नसों में ब्लॉकेज के कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और इसकी वजह से आपको ये परेशानियां होती हैं।

2. हाथ पैर की उंगलियों में दर्द

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल इकट्ठा होने पर आपके हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपको लगातार उंगलियों में दर्द की समस्या है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकती है।

3. उंगलियों में दबाव पड़ने पर दर्द

काम करते समय या उंगलियों पर किसी तरह का दबाव पड़ने दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

4. उंगलियों में पीलापन

हाथ की उंगलियों में पीलापन भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण आपको Xanthelasma हो सकता है और इसकी वजह से आपकी स्किन का रंग पीला होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय से हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, तो हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण आपको दिल का दौरा पड़ सकता है और कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

इस समस्या के कारण आपका हार्ट ठीक से नहीं कर पाता ब्लड पंप, जानें लो-इजेक्शन फ्रैक्शन के कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version