Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सरसों, मूंगफली या नारियल? न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए रोजाना खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है सबसे बेस्ट

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं की एक बड़ी वजह गलत कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल भी माना जाता है। यहां जानिए, रोज खाना बनाने के लिए कौन सा तेल बेस्ट है?

आज के समय में सेहतमंद रहने की चाह तो हर किसी की है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि हम रोज की थाली में क्या ले रहे हैं? अक्सर लोग शुगर, बीपी या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन यह नहीं समझ पाते कि बीमारी की जड़ कहीं हमारी किचन में तो नहीं छुपी है। खासकर रोज खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल, जो देखने में मामूली लगता है, वही धीरे-धीरे शरीर पर गहरा असर डालता है। बहुत से लोग सालों से एक ही तेल का इस्तेमाल कर रहे होते हैं किसी ने घर में सरसों का तेल तय कर रखा है तो कोई सिर्फ रिफाइंड ऑयल पर भरोसा करता है। कुछ लोग घी को पूरी तरह छोड़ चुके हैं, तो कुछ हर चीज नारियल तेल में पकाने लगे हैं। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, रोज खाना बनाने के लिए कौन सा तेल बेस्ट है?

खाना पकाने का सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के मुताबिक, आज बढ़ती हार्ट डिजीज, फैटी लिवर और मोटापे के पीछे सिर्फ जंक फूड ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि गलत कुकिंग ऑयल और उसकी ज्यादा मात्रा भी बड़ी वजह बन रही है। कई बार लोग हेल्दी खाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसी खाने को गलत तेल में पकाकर उसका पूरा पोषण खत्म कर देते हैं।

  • डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, रोजाना खाना पकाने के लिए एक ही तेल पर निर्भर रहना सही नहीं है।
  • भारतीय किचन में मस्टर्ड ऑयल यानी सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, नारियल का तेल और तिल का तेल अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
  • इनमें स्मोक पॉइंट अच्छा होता है और ये ज्यादा गर्म होने पर जल्दी खराब नहीं होते।
  • खासकर सरसों का तेल दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जबकि मूंगफली का तेल स्वाद के साथ पोषण भी देता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में भूल जाएं रिफाइंड ऑयल, एक्‍सपर्ट से जानें कौन सा कुकिंग ऑयल है आपके ल‍िए बेस्ट

घी और नारियल तेल

अक्सर घी और नारियल तेल को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन रहता है। न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के मुताबिक, घी पूरी तरह खराब नहीं है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है लेकिन सेहत के लिए ये लाभकारी है। नारियल तेल का उपयोग कभी-कभी कम मात्रा में किया जा सकता है।

Which oil is best for everyday cooking

बार-बार तेल बदलने से क्या होता है?

एक ही तेल को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से शरीर में फैटी एसिड का असंतुलन हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो तेलों को रोटेशन में इस्तेमाल करना सबसे बेहतर तरीका है। जैसे कभी सरसों का तेल, कभी मूंगफली का तेल और कभी नारियल का तेल। इससे शरीर को अलग-अलग प्रकार के हेल्दी फैट मिलते हैं और किसी एक फैट की अधिकता से होने वाले नुकसान से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड में कौन-सा कुकिंग ऑयल इस्तेमाल करें?

एक दिन में कितना तेल खाना चाहिए?

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि सिर्फ सही तेल चुनना ही काफी नहीं, उसकी मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी है। एक हेल्दी व्यक्ति के लिए दिनभर में 3 से 4 चम्मच तेल पर्याप्त माना जाता है। ज्यादा तेल खाने से वजन बढ़ने, लिवर पर असर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कम तेल में खाना पकाने की आदत डालना सेहत के लिए बेहतर है।

निष्कर्ष

रोज खाना बनाने के लिए बेस्ट तेल वही है जो आपकी सेहत, उम्र और बीमारी की स्थिति के अनुसार हो। डाइटिशियन अर्चना जैन की सलाह मानें तो संतुलित फैट वाला तेल, सीमित मात्रा और रोटेशन के साथ इस्तेमाल किया जाए तो लंबे समय तक हेल्दी रहा जा सकता है। याद रखें, तेल दुश्मन नहीं है, बस उसका सही चुनाव और सही मात्रा ही असली इलाज है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या घी रोज खाने से वजन बढ़ता है?

    घी सीमित मात्रा में लिया जाए तो वजन नहीं बढ़ाता। बल्कि यह पाचन सुधारने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है।
  • क्या तेल को एक बार दोबारा गर्म करना बुरा है?

    तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें हानिकारक तत्व बन सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।
  • रिफाइंड क्यों नहीं खाना चाहिए?

    ज्यादा प्रोसेस किए गए रिफाइंड तेल में पोषक तत्वों की कमी होती है। कभी-कभार इस्तेमाल ठीक है, लेकिन रोजाना के लिए कोल्ड-प्रेस्ड या कम प्रोसेस्ड तेल बेहतर माने जाते हैं।

Read Next

गोंद लड्डू या मेथी के लड्डू: सर्दियों में क्या खाना सेहत के लिए है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 04, 2026 14:46 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 04, 2026 14:46 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 04, 2026 14:46 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content