Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

होंठों के लिए नारियल तेल बेहतर या घी? जानिए कौन सा देता है जल्दी राहत और नेचुरल नमी

सर्दी हो या गर्मी, फटे और रूखे होंठ एक आम समस्या बन चुके हैं। लिप बाम के केमिकल्स से परेशान लोग अब नेचुरल उपायों की ओर लौट रहे हैं। यहां जानिए, होंठों के लिए नारियल तेल बेहतर या घी? 

सर्दियों की हल्की ठंड हो या तेज धूप और गर्म हवाओं वाला मौसम, होंठों का ड्राई होना और फटना लगभग हर किसी की आम परेशानी बन चुका है। सुबह आईने में देखते ही जैसे ही होंठों पर पपड़ी, दरारें या हल्का सा काला पन नजर आता है, सबसे पहला ख्याल किसी अच्छे लिप बाम का आता है लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर लिप बाम में मौजूद केमिकल, खुशबू और प्रिजर्वेटिव कई बार राहत देने के बजाय होंठों की समस्या को और बढ़ा देते हैं। यही वजह है कि लोग अब फिर से दादी-नानी के बताए घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों की ओर लौट रहे हैं। इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानिए, होंठों के लिए नारियल तेल बेहतर या घी?

होंठों के लिए नारियल तेल बेहतर या घी? - Coconut Oil Vs Ghee For Lips

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि आयुर्वेद की नजर से देखें तो होंठ सिर्फ सुंदरता का हिस्सा नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रहे दोषों का संकेत भी होते हैं। जब शरीर में वात या पित्त असंतुलित होता है, तो उसका असर सबसे पहले होंठों पर दिखाई देने लगता है। ऐसे में किसी भी चीज को आंख बंद करके लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि वह हमारे शरीर और त्वचा की प्रकृति के अनुकूल है या नहीं।

अगर तुरंत आराम की बात करें, तो यह समस्या की प्रकृति पर निर्भर करता है। जलन, पिग्मेंटेशन और हल्के रूखेपन में नारियल तेल जल्दी असर दिखाता है, जबकि गहरे फटे होंठों में घी ज्यादा कारगर माना जाता है। आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता कहती हैं कि कई बार दोनों को अलग-अलग समय पर इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प होता है, जैसे दिन में नारियल तेल और रात में घी।

इसे भी पढ़ें: Winter Lip Care: सर्दियों में फटे होंठों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 लिप स्क्रब

होंठों के लिए नारियल तेल - Is Coconut Oil Good On Lips

  • नारियल तेल को आयुर्वेद में शीतल यानी ठंडा प्रभाव देने वाला माना गया है। यह पित्त दोष को शांत करता है और होंठों की जलन, ड्राईनेस और हल्की सूजन में राहत देता है।
  • आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता बताती हैं कि जिन लोगों के होंठ गर्मी में ज्यादा काले पड़ जाते हैं या बार-बार जलन महसूस होती है, उनके लिए नारियल तेल बेहद फायदेमंद है।
  • इसमें मौजूद फैटी एसिड होंठों पर एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं, जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

होंठों के लिए घी - Ghee For The Lips

  • देसी घी को आयुर्वेद में त्रिदोष नाशक माना गया है, लेकिन यह विशेष रूप से वात दोष को शांत करता है।
  • आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता के अनुसार, अगर होंठ बहुत ज्यादा फट रहे हैं, खून निकलता है या बार-बार छिल जाते हैं, तो घी जल्दी राहत देता है।
  • घी होंठों की त्वचा में गहराई तक जाकर पोषण करता है और उनकी प्राकृतिक कोमलता लौटाने में मदद करता है। रात में सोने से पहले घी लगाने से सुबह होंठ मुलायम महसूस होते हैं।

इसे भी पढ़ें: फटे होंठों को रातभर में कैसे ठीक करें? डॉक्टर से जानें

coconut oil vs ghee for lips

डॉक्टर की सलाह

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि अच्छे रिजल्ट के लिए लगाने का तरीका भी सही होना जरूरी है। होंठों को हल्के गुनगुने पानी से साफ करने के बाद उंगली से थोड़ी मात्रा में नारियल तेल या घी लगाएं। इसे रगड़ें नहीं, बल्कि हल्के हाथ से होंठों पर फैलाएं। दिन में 2-3 बार नारियल तेल लगाया जा सकता है, जबकि घी रात में एक बार लगाना पर्याप्त होता है।

निष्कर्ष

नारियल तेल और घी, दोनों ही होंठों के लिए नेचुरल और आयुर्वेदिक रूप से फायदेमंद हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि नारियल तेल ठंडक और हल्की नमी देता है, जबकि घी गहराई से पोषण कर लंबे समय तक राहत देता है। आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता के अनुसार, अगर समस्या को समझकर सही विकल्प चुना जाए, तो बिना किसी केमिकल लिप बाम के भी होंठों को प्राकृतिक रूप से हेल्दी और मुलायम रखा जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • होंठ फटने का कारण क्या है?

    होंठों के बार-बार फटने की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी, ठंडी या बहुत गर्म हवा, ज्यादा चाय-कॉफी पीना और बार-बार होंठ चाटना है।
  • काले होंठ क्यों होते हैं?

    धूप में ज्यादा रहना, स्मोकिंग, केमिकल युक्त लिप प्रोडक्ट्स, पित्त दोष की अधिकता और हार्मोनल असंतुलन होंठों के कालेपन की वजह बन सकते हैं।
  • क्या होंठ चाटने से ड्राइनेस कम होती है?

    नहीं, उल्टा होंठ चाटने से ड्राइनेस और बढ़ जाती है। लार कुछ देर के लिए नमी देती है, लेकिन उसके सूखते ही होंठ पहले से ज्यादा रूखे हो जाते हैं।

Read Next

पिंपल्स से लेकर यूरिन की समस्याओं में रामबाण है सारिवा, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके सेवन के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 12:58 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 13, 2026 12:58 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content