Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या आप फिलर के बाद होंठों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Coconut Oil After Lip Filler: लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगाना पूरी तरह सेफ होता है। इसके बावजूद आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इसका जिक्र हमने लेख में किया है।

Can You Put Coconut Oil On Lips After Filler In Hindi: हर कोई पिंक और अट्रैक्टिव होंठ चाहता है। इसके लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। हाल के सालों में लिप फिलर भी काफी ट्रेंड में रहा है। विशेषकर, महिलाएं अपने होंठों को वॉल्यूम देने के लिए लिप फिलर का यूज करती हैं। लिप फिलर के लिए हायलूरोनिक एसिड का यूज किया जाता है। यह एक चिपचिपा, फिसलन भरा पदार्थ है, जो जेल जैसा नजर आता है। इसे होंठों को रिशेप देने और अधिक स्मूद बनाने के लिए यूज किया जाता है। बहरहाल, लिप फिलर करवाने के बाद होंठों की स्पेशल केयर करनी चाहिए। कई लोग लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगाना पसंद करते हैं। ऐसे सवाल उठता है कि क्या लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगा सकते हैं? आइए, जानते हैं इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा क्या बताते हैं?

क्या लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगा सकते हैं?- Can I Use Coconut Oil After Lip Filler

lips and cancer

होंठों की सॉफ्टनेस के लिए नारियल तेल का उपयोग कई सालों से किया जा रहा है। इससे होंठों का रंग भी एन्हैंस होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगा सकते हैं? इस बारे में एक्सपर्ट बताते हैं, "निश्चित तौर पर आप लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। हालांकि, लिप फिलर करवाने के बाद एक्सपर्ट की सलाह पर ही नारियल तेल अपने होंठों पर लगाना चाहिए।" एक्सपर्ट आगे सलाह देते हैं, "लिप फिलर के बाद कोई भी ऐसा प्रोडक्ट होंठों पर यूज न करें, जिसमें मेंथॉल या कपूर हो। इसके अलावा, लिप फिलर के बाद कुछ दिनों के लिए फ्रेगरेंस युक्त प्रोडक्ट यूज करने से भी बचना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: होंठों पर इस तरह लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे मुलायम और गुलाबी होंठ

लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगाने के फायदे

should coconut oil be applied before a bath  01 (11)

1. मॉइस्चर लॉक होता है

जैसा कि यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारी स्किन के लिए नारियल तेल बहुत अच्छा प्रोडक्ट है। यह बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगाने से होंठ मॉइस्चर होते हैं। इससे होंठों की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर भी सेफ रहती है, जिससे होंठों की सॉफ्टनेस बढ़ती है।

2. ड्राइनेस में कमी

यह बात सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ती हैं, होंठों के फटने की समस्या बढ़ जाती है। कुछ गंभीर मामलों में तो होंठों से खून भी आ जाता है। अगर आप रेगुलर लिप फिलर के बाद होंठों पर नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे ड्राइनेस दूर होती है, होंठ हाइड्रेटेड रहते हैं। NCBI की एक रिपोर्ट से यह साबित होता है की नारियल तेल ड्राई होंठों से रहत पाने का बेहतरीन उपाय है।

3. बेहतरी हीलिंग प्रक्रिया

वैसे तो लिप फिलर के बाद होंठों से संबंधित समस्याओं का रिस्क कम होता है। हां, अगर होंठों से जुड़ी कोई और प्रॉब्लम होती है, तो नारियल तेल लगाने से उसकी हीलिंग प्रक्रिया तेज हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की स्किन टाइट करने और झुर्रियां दूर करने के लिए ऐसे करें लैवेंडर ऑयल का प्रयोग, जानें फायदे

निष्कर्ष

लिप फिलर के बाद आप अपने होंठों की अच्छी केयर के लिए नियमित रूप से नारियल तेल अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए, अपने प्रोफेशनल की सलाह लेना न भूलें। हां, अगर आपको नारियल तेल सूट नहीं करता है, तो बेहतर है कि आप लिप फिलर के बाद वही प्रोडक्ट होंठों पर यूज करें, जिसके लिए आपके डॉक्टर ने बताया हो। इसके अलावा, लिप फिलर के बाद इस बात का ध्यान रखें कि होंठ ड्राई न हों। इसके साथ-साथ अच्छी मात्रा में पानी पिएं। इससे भी लिप्स हाइड्रेटेड रहते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • लिप फिलर के कितनी देर बाद नारियल तेल लगा सकते हैं?

    विशेषज्ञों के अनुसार आप लिप फिलर प्रक्रिया के 6 से 12 घंटे बाद नारियल तेल लगा सकते हैं।
  • क्या नारियल तेल लगाने से फिलर खराब हो सकता है? 

    नहीं, लिपर के बाद नारियल तेल लगाने से फिलर पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ता है। हां, नारियल तेल को बहुत सावधानी के साथ होंठों पर अप्लाई करें। होंठों को ज्यादा रगड़ने से बचें।
  • क्या नारियल तेल से होंठों की सूजन कम होती है?

    नारियल तेल मुख्य रूप से हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन के लिए जा है। अगर लिप फिलर के बाद होंठों पर सूजन आ जाए, तो इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या हाइड्रेटिंग क्रीम और मॉइस्चराइजर एक ही होते हैं? जानें डॉक्टर से इनके बीच का फर्क

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 28, 2025 17:33 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 28, 2025 17:33 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 28, 2025 17:33 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content