Sun Oct 11, 2026 | 07:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

काले और फटे होठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं चुकंदर और मलाई का नेचुरल लिप बाम

बदलते मौसम में फटे और बेजान होंठों की समस्या से निजात पाने के लिए चुकंदर और मलाई से घर पर नेचुरल चुकंदर और मलाई का लिप बाम बनाया जा सकता है। यह होंठों को नमी देकर मुलायम बनाता है और हल्की गुलाबी रंगत देता है। 
काले और फटे होठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं चुकंदर और मलाई का नेचुरल लिप बामकाले और फटे होठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं चुकंदर और मलाई का नेचुरल लिप बाम

खूबसूरत, गुलाबी और मुलायम होंठ चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं, लेकिन बदलते मौसम, तेज धूप, शरीर में पानी की कमी और होठों की सही देखभाल न करने के कारण होंठ ड्राई, फटे और बेजान नजर आने लगते हैं। हालांकि, कई बार होठों का नेचुरल रंग भी गहरा दिखाई देने लगता है। ऐसे में महंगे लिप केयर प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर मौजूद चीजों से होठों को मुलायम रखने के लिए चुकंदर और मलाई से लिप बाम बना सकते हैं।

मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि चुकंदर और मलाई से बना लिप बाम होठों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद करते है। चुकंदर होठों को हल्की गुलाबी रंगत देता है, जबकि मलाई में मौजूद फैट स्किन को मुलायम बनाने में लाभकारी है। आइए इस लेख में चुकंदर और मलाई के नेचुरल लिप बाम की रेसिपी, फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में जानते हैं?

चुकंदर और मलाई का लिप बाम क्यों है असरदार?

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि चुकंदर और मलाई दोनों का इस्तेमाल स्किन की देखभाल के लिए किया जाता है। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति की स्किन के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, जैसे-

1. चुकंदर के फायदे

  • चुकंदर में नेचुरल रंगद्रव्य मौजूद होते हैं, जो होठों को कुछ समय के लिए गुलाबी रंग दे सकते हैं।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन की सही देखभाल में काफी उपयोगी माना जाता है।
  • इसका रस होठों को नेचुरल रंग देने का एक आसान तरीका है।

साल 2026 में Journal of Advanced and Future Research में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हर्बल लिप बाम होठों के ड्राइनेस को कम करने, उन्हें मुलायम बनाने और एक सुरक्षित परत बनाने का काम करते हैं। चुकंदर में मौजूद बीटासायनिन और बीटाक्सैंथिन पिगमेंट होठों को एक सुंदर नेचुरल रंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण देने में मदद करते हैं।

2. मलाई के फायदे

  • मलाई में मौजूद फैट होठों की ड्राई स्किन को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
  • यह होठों पर नमी बनाए रखने में फायदेमंद होता है।
  • नियमित रूप से मलाई का बना लिप बाम इस्तेमाल करने से होठों का रूखापन और खिंचाव कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार फट जाते हैं होंठ? डॉक्टर से जानें मौसम बदलने के अलावा किन समस्याओं के कारण ऐसा हो सकता है

Beetroot-And-Malai-Lip-BalmBeetroot-And-Malai-Lip-Balm

घर पर चुकंदर का लिप बाम बनाने का तरीका

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, चुकंदर और मलाई लिप बाम बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी, जिनमें शामिल हैं-

  • चुकंदर का रस- 1 छोटा चम्मच
  • ताजी मलाई- आधा छोटा चम्मच
  • नारियल का तेल या बिना खुशबू वाला पेट्रोलियम जेली- आधा छोटा चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
  • कद्दूकस किए हुए चुकंदर को साफ कपड़े से निचोड़कर उसका रस निकाल लें।
  • एक साफ कटोरी में चुकंदर का रस और मलाई डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अगर होंठ ज्यादा ड्राई हैं, तो इसमें थोड़ी-सी नारियल तेल या पेट्रोलियम जेली मिला सकते हैं।
  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक समान मिश्रण तैयार करें।

ध्यान रहे, चुकंदर का रस और ताजी मलाई मिलाने से एक ऐसा बाम तैयार होता है, जो पानी और दूध से भरपूर होता है। इसलिए, यह लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाला लिप बाम नहीं है। इसे कम मात्रा में बनाएं, तुरंत इस्तेमाल करें और कई दिनों तक स्टोर करके न रखें।

लिप बाम लगाने का सही तरीका

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, चुकंदर और मलाई लिप बाम इस्तेमाल करते समय सही तरीका अपनाना जरूरी है, ताकि होठों को फायदा मिले और जलन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

  • सबसे पहले होठों को साफ पानी से हल्के हाथों से साफ कर लें।
  • होठों को रगड़ने से बचें और मुलायम तौलिए या रुमाल से थपथपाकर सुखाएं।
  • इस तैयार मिश्रण की पतली परत अपने होठों पर बराबर लगाएं।
  • इसे कुछ समय तक लगा रहने दें और थोड़ी देर बाद होठों को साफ कर लें या ओवरनाइट लगाकर सो जाएं। 

इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और गुलाबी होठों के लिए घर पर बनाएं चुकंदर और शहद लिप मास्क, मिलेंगे कई फायदे

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि घर पर बना चुकंदर और मलाई का लिप बाम लगाते समय आप इन बातों का खास ध्यान रखें-

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले स्किन के किसी छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें।
  • अगर होठों पर कट, खून या गहरे घाव हैं, तो इस बाम को लगाने से बचें।
  • जलन, खुजली, रेडनेस या सूजन होने पर इस बाम का इस्तेमाल करना बंद कर दें।
  • होठों को बार-बार चाटने या उनकी ड्राई स्किन को खींचकर निकालने से बचें।
  • दिन में कम से कम SPF 30 वाला लिप प्रोटेक्शन इस्तेमाल करें, ताकि धूप से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

निष्कर्ष
चुकंदर और मलाई से बना यह नेचुरल लिप बाम होठों को हल्की गुलाबी रंगत देने और उन्हें मुलायम बनाए रखने का एक आसान घरेलू विकल्प हो सकता है। चुकंदर होठों को नेचुरल रंग देने वाला होता है, जबकि मलाई होठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकती है। हालांकि, यह काले होठों को हमेशा के लिए गुलाबी नहीं करती है, बल्कि कुछ समय के लिए उसकी रंगत में सुधार करती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • होठों पर कालापन क्यों होता है?

    होठों का कालापन मुख्य रूप से मेलेनिन पिग्मेंट के बढ़ने, धूप के असर और गलत लाइफस्टाइल के कारण होता है।
  • होठों को खूबसूरत कैसे बनाएं?

    होठों को मुलायम बनाने के लिए मलाई, घी, नारियल या बादाम का तेल, शहद और चीनी का स्क्रब आदि चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

Read Next

→ मौसम बदलते ही छींक-छींक कर हो गए हैं परेशान? डॉक्टर से जानें एलर्जिक राइनाइटिस के घरेलू उपचार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 11, 2026 17:16 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta