Fri Nov 13, 2026 | 06:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

सर्दियों में फटे होंठों पर क्या लगाएं? लिप बाम या देसी घी?

सर्दियों में फटे होंठों को सॉफ्ट रखने के लिए लिप बाम ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह होंठों की नमी बनाए रखने में मदद करता है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, सर्दियों में फटे होंठों पर क्या लगाना चाहिए?
सर्दियों में फटे होंठों पर क्या लगाएं? लिप बाम या देसी घी?सर्दियों में फटे होंठों पर क्या लगाएं? लिप बाम या देसी घी?

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण चेहरा ड्राई होने लगता है, हाथ-पैरों की स्किन फटने लगती है और होंठों पर भी ड्राईनेस बढ़ जाती है। कई बार होंठ इतने ज्यादा सूख जाते हैं कि उन पर पपड़ी जमने लगती है और हंसने या कुछ खाने-पीने के दौरान दर्द महसूस होता है, ऐसे में लोग फटे होंठों पर लिप बाम या घी का प्रयोग करते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, होंठों की स्किन चेहरे के दूसरे हिस्सों की तुलना में काफी नाजुक होती है और मौसम में बदलाव का असर इन पर जल्दी दिखाई देता है। यही वजह है कि सर्दियों में होंठों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। गलत लिप केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी होंठों पर ड्राईनेस और जलन की समस्या बढ़ा सकता है।

सर्दियों में होठों पर क्या लगाएं? लिप बाम या देसी घी?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, लिप बाम और देसी घी दोनों फटे होंठों से राहत देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इनका काम करने का तरीका अलग होता है। लिप बाम में मौजूद पैट्रोलियम जेली, शिया बटर, सेरामाइड्स और दूसरे मॉइश्चराइजिंग तत्व होंठों की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं, देसी घी में फैट मौजूद होता है, जो होंठों की सतह को सॉफ्ट बनाने और रूखेपन से अस्थायी राहत देने में मदद कर सकता है लेकिन हर तरह का घी होंठों के लिए समान रूप से प्रभावी नहीं होता। अगर बहुत ज्यादा फटे होंठ हैं या उनमें जलन और दरारें हैं, तो बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजिंग लिप बाम या पेट्रोलियम जेली ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

सर्दियों में कैसा लिप बाम इस्तेमाल करना चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सर्दियों में ऐसा लिप बाम चुनना चाहिए, जो होंठों को नमी देने के साथ उनकी स्किन पर प्रोटेक्टिव लेयर भी बनाए। इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं-

  • ऐसा लिप बाम चुनें जिसमें पेट्रोलियम जेली, शिया बटर या सेरामाइड्स हों।
  • खुशबू और फ्लेवर वाले लिप बाम से बचें, खासकर अगर आपके होंठ सेंसिटिव हैं।
  • मेन्थॉल, कपूर और यूकेलिप्टस जैसे तत्वों वाले प्रोडक्ट्स से बचें, क्योंकि ये जलन बढ़ा सकते हैं।
  • दिन में कई बार और रात को सोने से पहले लिप बाम लगाएं।
  • दिन में बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे ज्यादा वाला लिप बाम इस्तेमाल करें।

साल 2026 में Research Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आयुर्वेदिक शतधौत घृत विधि और प्राकृतिक सामग्रियों (जैसे एलोवेरा जेल, मोरिंगा ऑयल, शहतूत का तेल और A2 गाय का घी) से तैयार हर्बल लिप बाम होठों की देखभाल के लिए बेहद सुरक्षित, स्थिर और प्रभावी पाया गया है। विभिन्न परीक्षणों से पुष्टि हुई कि यह लिप बाम चिकनी बनावट, सुखद खुशबू और बिना किसी जलन के होठों को नमी और पोषण प्रदान करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन इसे एंटी-एजिंग गुण देते हैं।

Lip Balm vs Desi Ghee for Chapped LipsLip Balm vs Desi Ghee for Chapped Lips

इसे भी पढ़ें: काले और फटे होठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं चुकंदर और मलाई का नेचुरल लिप बाम

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सर्दियों में होंठों की देखभाल करते समय कुछ गलतियां उनकी समस्या को बढ़ा सकती हैं। सबसे पहले, होंठों पर जमी पपड़ी को दांतों या उंगलियों से नहीं खींचना चाहिए। इससे स्किन पर घाव और खून निकलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बार-बार होंठों को जीभ से गीला करने से बचें, क्योंकि लार सूखने के बाद होंठों को और ड्राई बना सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और होंठों पर नियमित रूप से मॉइश्चराइजिंग लिप बाम लगाएं। अगर होंठ लंबे समय तक फटे रहते हैं, उनमें सूजन, दर्द, खून या मुंह के कोनों पर दरारें दिखाई देती हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

निष्कर्ष

सर्दियों में फटे होंठों की देखभाल के लिए लिप बाम और देसी घी दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, होंठों को लंबे समय तक नमी देने और बाहरी वातावरण से बचाने के लिए बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजिंग लिप बाम या पेट्रोलियम जेली बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, देसी घी लगाने से भी अस्थायी रूप से सॉफ्टनेस मिल सकती है। अगर आपके होंठ बार-बार फटते हैं या समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो घरेलू उपायों के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या बच्चों के होंठ सर्दियों में ज्यादा फटते हैं?

    हां, बच्चों के होंठ भी ठंडी हवाओं के कारण फट सकते हैं। उन्हें होंठ चाटने की आदत हो, तो समस्या और बढ़ सकती है।
  • क्या एसी में बैठने से भी होंठ सूख सकते हैं?

    हां, एयर कंडीशनर के कारण कमरे की हवा में नमी कम हो सकती है। ऐसे वातावरण में लंबे समय तक रहने से होंठों की ड्राईनेस बढ़ सकती है।

Read Next

→ सर्दियों में सनस्क्रीन: क्रीम या जेल, आपकी स्किन के लिए क्या है बेस्ट?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 17:51 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja