Fri Nov 13, 2026 | 04:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

सर्दियों में सनस्क्रीन: क्रीम या जेल, आपकी स्किन के लिए क्या है बेस्ट?

सर्दियों में ड्राई स्किन वालों के लिए सनस्क्रीन क्रीम और ऑयली स्किन वालों को जेल लगाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, आपकी स्किन के लिए कौन सा सनस्क्रीन सही रहेगा?
सर्दियों में सनस्क्रीन: क्रीम या जेल, आपकी स्किन के लिए क्या है बेस्ट?सर्दियों में सनस्क्रीन: क्रीम या जेल, आपकी स्किन के लिए क्या है बेस्ट?

सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण चेहरे की स्किन ड्राई, बेजान और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग मॉइश्चराइजर और फेस क्रीम का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं। सनस्क्रीन खरीदते समय अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि उन्हें क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन लेनी चाहिए या जेल बेस्ड। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन लेनी चाहिए या जेल बेस्ड इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता है। स्किन टाइप के अनुसार सही सनस्क्रीन को चुनना चाहिए।

सर्दियों में सनस्क्रीन क्रीम लगाएं या जेल?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, सर्दियों में भी रोजाना सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन सबसे अच्छी होती है क्योंकि यह नमी प्रदान करती है, जबकि ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड सनस्क्रीन बेहतर है क्योंकि यह चिपचिपाहट से बचाती है।

स्किन का प्रकार (Skin Type) सबसे बेहतर विकल्प फायदे उपयोग करने की सलाह
ड्राई स्किन क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन
  • क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन नमी बनाए रखने में मदद करता है, इसकी गाढ़ी बनावट स्किन को ड्राईनेस से बचाती है।
  • इसमें ग्लिसरीन, सेरामाइड्स या हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्व होते हैं जो नमी लॉक करते हैं।
सर्दियों में ठंडी हवाओं से प्रोटेक्शन और पोषण पाने के लिए क्रीम वाली सनस्क्रीन का ही चुनाव करें।
ऑयली स्किन जेल बेस्ड सनस्क्रीन
  • यह स्किन पर चिपचिपाहट या भारीपन महसूस नहीं होने देती।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक (Non-comedogenic) होने के कारण यह मुंहासों और बंद पोर्स से बचाती है।
चेहरे पर एक्स्ट्रा तेल से बचने के लिए हमेशा वॉटर-बेस्ड या जेल सनस्क्रीन लगाएं।
कॉम्बिनेशन स्किन सीरम सनस्क्रीन या लोशन बेस्ड सनस्क्रीन यह ड्राई स्किन को नमी देती है और टी-जोन (माथा, नाक, ठुड्डी) पर भारी नहीं पड़ती। ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो न तो बहुत ज्यादा गाढ़ी हो और न ही बहुत ज्यादा पतली, ताकि स्किन बैलेंस रहे।

सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है?

साल 2011 में Indian Journal of Dermatology, Venereology and Leprology में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, धूप से सही बचाव के लिए सनस्क्रीन को स्किन पर अच्छी तरह और सही मात्रा में लगाना बेहद जरूरी है। इसके लिए 'टीस्पून रूल' (चम्मच नियम) का पालन करना चाहिए, जैसे चेहरे और गर्दन के लिए आधा चम्मच और शरीर के अन्य अंगों (हाथ, पैर, छाती और पीठ) के लिए उचित मात्रा का उपयोग करें। सनस्क्रीन को धूप में जाने से पहले पूरी तरह सूखने दें। साथ ही, बेहतर सुरक्षा के लिए इसे हर 2 घंटे बाद या तैरने, पसीना आने और तौलिए से पोंछने के बाद दोबारा जरूर लगाएं ताकि आपकी स्किन यूवी किरणों से सुरक्षित रहे।

Sunscreen Cream vs GelSunscreen Cream vs Gel

इसे भी पढ़ें: रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में सनस्क्रीन लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सर्दियों में सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • रोजाना ब्रॉड स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन लगाएं।
  • घर से बाहर निकलने से लगभग 15 से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • चेहरे के साथ गर्दन और हाथों पर भी सनस्क्रीन लगाएं।
  • अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं, तो हर दो घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाएं।
  • पसीना आने, चेहरा धोने के बाद सनस्क्रीन दोबारा लगाएं।
  • ड्राई स्किन वाले लोग सनस्क्रीन से पहले मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में गुलाब जल या टोनर? जानें आपकी स्किन के लिए क्या है सबसे बेस्ट

निष्कर्ष

सर्दियों में सनस्क्रीन क्रीम और जेल दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सही विकल्प आपकी स्किन के प्रकार और उसकी जरूरत पर निर्भर करता है। ड्राई स्किन वालों के लिए मॉइश्चराइजिंग क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन और ऑयली स्किन वालों के लिए हल्की जेल बेस्ड सनस्क्रीन बेहतर हो सकती है। वहीं, कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोग लोशन बेस्ड सनस्क्रीन चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि सनस्क्रीन का चुनाव केवल मौसम के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार करें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सर्दियों में घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए?

    अगर आप दिनभर खिड़की के पास बैठते हैं या ऐसी जगह रहते हैं जहां से सीधी धूप आती है, तो सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद हो सकता है।
  • क्या सनस्क्रीन लगाने से पहले सीरम लगाना चाहिए?

    हां, आप स्किन केयर रूटीन में पहले सीरम, फिर मॉइश्चराइजर और आखिर में सनस्क्रीन लगा सकते हैं।
  • क्या मेकअप के ऊपर दोबारा सनस्क्रीन लगा सकते हैं?

    हां, मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन दोबारा लगाई जा सकती है। इसके लिए सनस्क्रीन स्टिक जैसे विकल्प सुविधाजनक हो सकते हैं।

Read Next

→ क्लींजिंग मिल्क या फेस क्लींजिंग ऑयल: इंडियन स्किन को साफ करने के लिए क्या है बेस्ट?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 16:32 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja