अक्सर ऑयली स्किन वाले अपनी त्वचा को लेकर बहुत परेशान होते हैं। कुछ लोगों की त्वचा इतनी तैलीय है कि चेहरा धोने के कुछ देर बाद ही त्वचा फिर ऑयल प्रोड्यूस करने लगती है। इससे चेहरे पर पिंपल या एक्ने होने का जोखिम काफी ज्यादा रहता है। इसी डर के चलते कई लोग अपनी ऑयली स्किन के कारण मॉइश्चराइजर अप्लाई करने से बचते हैं। उनके अनुसार ऑयली स्किन में मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा को लाभ होने के बजाय नुकसान होने लगता है। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या वाकई ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।
क्या ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती?
-1783944297652.jpg)
स्किन ऑयली हो या ड्राई, विशेषज्ञ सबको मॉइश्चराइजर लगाने की सलाह देते हैं। इस संबंध में International Journal of Pharmaceutical Sciences में प्रकाशित रिव्यू पेपर के अनुसार, ऑयली स्किन पर भी मॉइश्चराइजर अप्लाई किया जाना चाहिए। वैसे भी मॉइश्चराइजर त्वचा को आकर्षक बनाने का कोई प्रोडक्ट भर नहीं है। यह स्किन के नेचुरल सुरक्षा कवच को प्रोटेक्ट करता है। इतना ही नहीं, त्वचा पर चोट लगने पर मॉइश्चराइजर का उपयोग करने से रिकवरी भी तेजी से होती है। हालांकि, जिन लोगों की त्वचा तैलीय है, उन्हें अपने लिए सही मॉइश्चराइजर का चयन करना चाहिए। एक अच्छे मॉइश्चराइजर में पानी को सोखने वाले, त्वचा को मुलायम बनाने वाले और नमी को लॉक करने वाले तत्वों का सही संतुलन होना जरूरी है। तभी उसे ऑयली स्किन वाले भी अपने लिए चुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बार-बार बढ़ रहा है सोरायसिस? डॉक्टर से समझें कौन सी आदतें बन रही हैं वजह
ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर क्यों इस्तेमाल करना चाहिए?
ऑयल प्रोडक्शन का संतुलन
अक्सर लोगों को यही लगता है कि मॉइश्चराइजर लगाने की वजह से स्किन में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जबकि सच्चाई यह है कि मॉइश्चराइजर के उपयोग से ऑयल प्रोडक्शन का संतुलन में सुधार आता है। असल में, जब त्वचा में हाइड्रेशन यानी नमी की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से त्वचा अधिक मात्रा में ऑयल प्रोड्यूस करती है। ऑयल प्रोडक्शन में संतुलन बनाने के लिए हाइड्रेशन बेस्ड मॉइश्चराइजर का उपयोग किया जाना चाहिए।
स्किन बैरियर में सुधार
मौजूदा समय में पल्यूशन का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, प्रदूषण या धूल-मिट्टी सीधे त्वचा से चिपक जाती है। ऐसे में स्किन बैरियर को नुकसान हो सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आवश्यक है कि मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे न सिर्फ स्किन में नमी लाॅक होती है, बल्कि स्किन बैरियर में भी सुधार होता है। इससे त्वचा का चिपचिपापन भी नहीं बढ़ता।
एक्ने की समस्या में कमी
ऑयली स्किन वाले अक्सर एक्ने की समस्या से दो-चार रहते हैं। ऐसे में लोगों को ऐसे मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए, जिसमें रेटिनॉइड जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाए। इससे एक्ने की समस्या में कमी आती है और इरिटेशन या जलन जैसी समस्या भी नहीं पैदा होती है।
इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां
ऑयली स्किन के लिए कैसे मॉइश्चराइजर फायदेमंद हैं?
जेल बेस्ड मॉइश्चराइजरः ऑयली स्किन वालों के लिए जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर बहुत अच्छा होता है। इसका टेक्सचर अल्ट्रा-लाइवेट होता है, जो त्वचा की चिकनाई में कमी करता है। आमतौर पर जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है और पिंपल अधिक होते हैं, उन्हें इस तरह के मॉइश्चराइजर का यूज करना चाहिए।
लिक्विड मॉइश्चराइजरः इस तरह के मॉइश्चराइजर बहुत थिन और सीरम जैसे दिखने में होते हैं। इसकी मदद से स्किन हाइड्रेट होती है। इसे भी ऑयली स्किन के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें सैलिसिलिक एसिड और नियासिनामाइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं।
ऑयली स्किन की केयर कैसे करें?
ऑयली स्किन में सिर्फ मॉइश्चराइजर लगाया जाना काफी नहीं होता है। इसके साथ-साथ स्किन की प्रॉपर केयर की जानी भी जरूरी है। यहां बताए जा रहे ऑयली स्किन की केयर करने टिप्स जरूर अपनाएं-
- स्किन को नियमित रूप से क्लींज करें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऑयली स्किन को दिन में दो बार वॉश किया जाना जरूरी होता है। सैलिसिलिक एसिड और नियासिनामाइड युक्त फेस वॉश अधिक फायदेमंद हैं।
- ऑयली स्किन वालों के लिए एल्कोहल फ्री टोनर का यूज किया जाना भी अच्छा होता है। इससे स्किन के सभी डस्ट निकल आते हैं।
- फेस वॉश और क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। हां, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर लगाया जाना आपके लिए अधिक फायदेमंद है। जैसा कि हमने पहले भी इसका जिक्र किया है।
- जब भी घर से बाहर निकलें, तो एसपीएफ 30 चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे स्किन में हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्या नहीं होगी और त्वचा को टैनिंग से भी बचाया जा सकेगा।
- ऑयली स्किन वालों को अपना तौलिया या किसी भी तरह के स्किन प्रोडक्ट को किसी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा पानी पीने से सच में त्वचा में निखार आता है? जानें रिसर्च और डॉक्टर क्या कहते हैं
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि ऑयली स्किन वालों को भी मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इस स्टेप को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आप मॉइश्चराइजर नहीं लगाएंगे, तो इसकी वजह से ऑयल प्रोडक्शन बढ़ सकता है, जो कि सही नहीं है। ऑयली स्किन वालों के जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर बेहतर विकल्प होते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है और बार-बार पिंपल जैसी समस्या हो जाती है, तो ऐसे में आवश्यक है कि आप डॉक्टर से मिलने में लापरवाही न करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या मॉइश्चराइजर लगाने से पहले चेहरे पर फेस सीरम लगाना सेफ है?
हां, ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड या नियासिनामाइड सीरम लगाना बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि कोई नया प्रोडक्ट यूज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।क्या रात को सोते समय मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?
हां, रात में हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है। इसलिए रात को चेहरा धोने के बाद एक जेल या मॉइश्चराइजर लगाना अच्छा होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 13, 2026 19:36 IST
Modified By : Meera Tagore Jul 13, 2026 19:36 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra