Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या सर्दियों में ऑयली स्किन को भी मॉइस्चर करने की जरूरत होती है? लगाएं ये 3 नेचुरल मॉइस्चराइजर, दिखेगा फर्क

Moisturize Oily Skin: सर्दियों में ऑयली स्किन को भी मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है। इससे स्किन से जुड़ी परेशानियों में कमी आती है और त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

Oily Skin Moisturizer: सर्दियों के दिनों में स्किन ड्राई हो जाती है, इसलिए स्किन केयर के लिए हर कोई मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करता है। इससे स्किन स्मूद बनी रहती है, ड्राइनेस जैसी समस्या दूर होती है। वैसे भी ड्राइनेस के कारण इचिंग और इर्रिटेशन जैसी दिक्कत हो सकती है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि सर्दियों में ऑयली स्किन वालों को इस तरह की परेशानी नहीं होती है और न उन्हें अलग से मॉइस्चराइजर लगाने की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी स्किन नेचुरली ऑयल प्रोड्यूस करती है, जबकि ऑयली स्किन वालों को भी स्किन को मॉइस्चराइज करना चाहिए। इस बारे में और जरूरी बातें जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

क्या सर्दियों में ऑयली स्किन को मॉइस्चराइज करने की जरूरत होती है?- Why Oily Skin Still Needs Moisturizer

is it important to moisturize oily skin 1 (9)

डॉ. करुणा मल्होत्रा की मानें, तो यह एक मिथक है कि ऑयली स्किन वालों को सर्दियों में मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती है। हकीकत बात ये है कि ऑयली स्किन वालों को अपनी स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए सर्दियों में सूटेबल मॉइस्चराइजर यूज करना चाहिए। अगर ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर नहीं लगाते हैं, तो इसकी वजह से स्किन हाइड्रेट नहीं रहती है, जिससे स्किन पर अधिक ऑयल प्रोड्यूस होने लगता है। ऐसे में एक्ने और पिंपल का रिस्क भी बढ़ जाता है। NCBI की रिपोर्ट से पता चलता है कि मॉइस्चराइजर यूज करने से स्किन हाइड्रेट रहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में स्किन केयर के लिए सिर्फ मॉइस्चराइजर लगाना काफी होता है? एक्सपर्ट से जानें और क्या लगाएं

सर्दियों में ऑयली स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर

is-it-good-to-apply-olive-oil-on-face-02

सर्दियों में स्किन पर लगाएं जोजोबा ऑयल

विशेषज्ञों की मानें, तो ऑयली स्किन पर जोजोबा ऑयल लगाना काफी फायदेमंद होता है। इससे स्किन का सीबम प्रोडक्शन बैलेंस रहता है। ऑयली स्किन वालों को इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे सर्दियों में स्किन का निखार भी बढ़ता है।

सर्दियों में स्किन पर लगाएं टी-ट्री ऑयल

सर्दियों में स्किन पर टी-ट्री ऑयल लगाना भी कारगर तरीके से काम करता है। यह अपने एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है। मौसम कोई भी हो ऑयली स्किन में सीबम प्रोडक्शन हमेशा ज्यादा होता है, जिसकी वजह से एक्ने की दिक्कत बनी रहती है। वहीं, सर्दियों में ऑयली स्किन पर टी-ट्री ऑयल लगाने से एक्ने में कमी आती है।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में रात को मॉइस्चराइजर लगाकर सोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

सर्दियों में स्किन पर लगाएं एलोवेरा जेल

सर्दियों में स्किन पर एलोवेरा जेल भी लगाया जा सकता है। विशेषकर, ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। एलोवेरा जेल में ऐसे तत्व होते हैं, जो स्किन इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। चूंकि, एलोवेरा जेल लाइट वेट होता है, इसलिए इसका उपयोग करने से स्किन चिपचिपी भी नजर नहीं आती है, बल्कि लंबे समय तक स्किन हाइड्रेटेड रहती है।

निष्कर्ष

ऑयली स्किन वालों को भी अपनी त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है, सीबम प्रोडक्शन कंट्रोल होता है, जिससे स्किन प्रॉब्लम कम होती है। विशेषकर, सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाना स्किप नहीं करना चाहिए। वैसे भी सर्दियों में स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम बढ़ जाती है। मॉइस्चराइजर यूज करने से इन समस्याओं में भी कमी आती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या सर्दी में ऑयली स्किन के लिए सिंपल मॉइस्चराइजर अच्छा है?

    हां, आप ऑयली स्किन के लिए सिंपल मॉइस्चराइजर यूज कर सकते हैं। वैसे वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर ऑयली स्किन के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं।
  • क्या ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं?

    हां, ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं और लगाना भी चाहिए। नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाने से सीबम प्रोडक्शन कंट्रोल होता है और स्किन हाइड्रेटेड भी रहती है। इससे स्किन स्मूद और खूबसूरत नजर आती है।
  • सर्दियों में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

    सर्दियों में ऑयली स्किन की प्रॉपर केयर करनी चाहिए। इसके लिए मॉइस्चराइजर, सीरम और सनस्क्रीन लगा सकते हैं। हां, किसी भी तरह का स्किन प्रोडक्ट यूज करने से पहले चेहरे की क्लीनिंग करना न भूलें।

Read Next

ट्रैवेल के दौरान मुंहासे का कारण बन सकती हैं ये 6 गलतियां, खूबसूरत सेल्फी चाहिए तो बचें इनसे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 19, 2025 14:37 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 19, 2025 14:37 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content