Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

Water Based Or Oil Based Moisturizer: ऑयली स्किन के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर से

ऑयली स्किन के वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर ज्यादा अच्छ होते हैं। इससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है और कील-मुंहासों की समस्या कम होती है।

Water Based Or Oil Based Moisturizer For Oily Skin: सर्दियां बढ़ रही हैं। इन दिनों हर व्यक्ति त्वचा के रूखेपन से परेशान रहता है। इससे समस्या से बचने के लिए मॉइश्चराइजर का यूज करते हैं। वैसे तो सर्दियों में मॉइश्चराइजर लगाना बहुत अच्छा होता है। इससे स्किन सॉफ्ट होती है, ड्राइनेस की समस्या कम होती है। इससे इचिंग और इर्रिटेशन की दिक्कतें भी कम होती हैं। हालांकि, इस तरह का समाधान उन लोगों के लिए सही है, जिनका स्किन टाइप नॉर्मल है। जबकि, ऑयली स्किन वालों के लिए सर्दियों एक बड़ी परेशानी का सबब होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब वे मॉइश्चराइजर लगाते हैं, तो इससे उनकी स्किन का ऑयल अधिक जनरेट होने लगता है। ऐसे में स्किन में पिंपल या दाने होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि उनके लिए किस तरह के मॉइश्चराइजर बेस्ट होता है? क्या उन्हें वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए या ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर अधिक लाभकारी होते हैं। आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर के फायदे- Water Based Moisturizer

वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर लाइट वेट होते हैं, स्किन में जल्दी एब्जॉर्ब हो जाते हैं और त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते हैं। विशेषज्ञ बताते है। कि वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाने से मुंहासे या पिंपल होने का जोखिम भी कम हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ह्यूमटेंट्स जैसे हाइलूरोनिक एसिड का इस्तेमाल करके स्किन पोर्स को बंद किए बिना, स्किन को चिपचिपा महसूस कराए बिना स्किन को मॉइश्चराइजर करता है। यह स्किन की ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। नियमित रूप से वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाने से फाइन लाइन्स और रिंकल्स भी कम उम्र में नजर नहीं आते हैं। इस तरह के मॉइश्चराइजर स्किन को स्मूद, नॉन-ग्रीसी फिनिश देते हैं, जो लगभग हर स्किन टाइप के लिए सही होते हैं।

ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर के फायदे- Oil Based Moisturizer

water based or oil base moisturizer which is better for oily skin 01 (10)

सर्दियों के दिनां में ज्यादातर लोगों को ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना पसंद आता है। यह लॉन्ग लास्टिंग हाइड्रेशन प्रदान करता है। यहां तक कि जब आप ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाते हैं, तो इससे स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव बेरियर लेयर सुरक्षित रहती है, उसकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और कील-मुंहासों की समस्या में कमी आती है। यहां तक कि सर्दियों में इस तरह का मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन की ड्राइनेस दूर होती है, जो कि इचिंग और इर्रिटेशन का कारण हो सकती है। कई ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर के लिए जोजोबा ऑयल, आर्गन ऑयल का यूज होता है। इस तरह के एसेंशियल ऑयल स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाने के लि भी जानते जाते हैं। यही नहीं, इनमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को लंबे समय तक युवा बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार मुंहासे होने वाली त्वचा पर मॉइस्चाइचर लगाने से होते हैं ये 5 फायदे

Water Based Moisturizer Vs Oil Based Moisturizer: ऑयली स्किन के लिए क्या है बेहतर?

अगर आपकी स्किन ऑयली है, स्किन में अक्सर कील-मुंहासों की समस्या बनी रहती है, तो ऐसे में आपके लिए ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना सही नहीं होता है। इसके बजाय, ऑयली स्किन के लिए वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर हल्के होते हैं और स्किन में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाते हैं। इसका जिक्र हमने पहले भी किया है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर कील-मुंहासे या दाने का कारण सिर्फ ऑयली स्किन नहीं होते हैं। कभी-कभी हार्मोनल बदलाव या स्ट्रेस भी पिंपल और एक्ने का कारण होते हैं। वैसे भी ऑयली स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। उन्हें अक्सर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे हमेशा ऐसी चीजों का ही इस्तेमाल करें, जिससे स्किन की प्रॉार केयर हो। ऐसी चीजें न लगाएं, जो स्किन में ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंहासों और पिंपल्स से बचाव के लिए करें ये उपाय, एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उन्हें ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर का यूज नहीं करना चाहिए। इस तरह के मॉइश्चराइजर में ऑयल की मात्रा अधिक होती है, जो कि ऑयली स्किन को सपोर्ट नहीं करती है। इसके उलट, उनके लिए वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर ज्यादा लाभकारी होता है। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और कील-मुंहासों की समस्या में कमी आती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • ऑयली स्किन वालों को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    ऑयली स्किन वालों को अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करनी चाहिए। इसके लिए, दिन में दो बार माइल्ड क्लींजर से फेस वॉश करें, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं, सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल वाले प्रोडक्ट्स चुनें।
  • ऑयली स्किन पर रात को सोने से पहले पर क्या लगाना चाहिए?

    ऑयली स्किन को सोने से पहले अच्छी तरह क्लीन करें, एलोवेरा जेल लगाएं और लाइट मॉइश्चराइजर का यूज करें। इससे स्किन रात भर में रेजुवनेट होती है और सुबह स्किन फ्रेश तथा खिली-खिली नजर आती है।
  • ऑयली स्किन से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं?

    ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करें, जैसे ऑयली चीजें कम खाएं, रेगुलर हेल्दी डाइट फॉलो करें, एक्सरसाइज करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन टाइप नेचुरली ऑयली है, तो इसे मैनेज किया जा सकता है। इससे पर्मानेंटली छुटकारा नहीं पाया जा सकता है।

Read Next

सर्दियों में स्किन पर लगाएं विटामिन-सी सीरम, सॉफ्ट हो जाएगी स्किन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 17:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 16, 2025 17:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 16, 2025 17:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 16, 2025 17:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content