Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या बार-बार चेहरा धोने से ऑयली स्किन और खराब हो सकती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

बार-बार चेहरा धोना ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का समाधान नहीं है। इसके उलट ऑयली स्किन और ज्यादा सीबम प्रोड्यूस करने लगती है। ऐसा क्यों और कैसे होता है? समझें इस लेख में।

गर्मियों में अक्सर लोग अपना चेहरा बार-बार धोते हैं। ऐसा इसलिए ताकि फ्रेशनेस महसूस हो और चेहरे पर चिपकी धूल-मिट्टी से भी राहत मिल सके। वैसे भी धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर एक्ने की समस्या होने लगती है। इस तरह की समस्या से बचाव के लिए स्किन हाइजीन का ध्यान रखा जाना जरूरी है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि बार-बार चेहरा धोने से ऑयली स्किन खराब हो सकती है। सवाल है, क्या वाकई यह सच है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा  से।

क्या ऑयली स्किन को बार-बार धोना नुकसानदायक है?

can indoor air pollution affect skin 01 (19)

नेचुरल नमी पर असर

स्किन को बार-बार वॉश किया जाना बिल्कुल सही नहीं है। विशेषकर, ऑयली स्किन की बात करें, तो उन्हें बार-बार धोने से त्वचा की सबसे ऊपरी परत पर मौजूद नेचुरल ऑयल और लिपिड्स की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है। इसकी वजह से स्किन की नमी पूरी तरह छिन जाती है। ऐसे में स्किन का पीएच लेवल भी असंतुलित हो जाता है, जो कि स्किन हेल्थ के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन वाले फेस वॉश के दौरान न करें ये 4 गलतियां, त्वचा का चिपचिपापन होगा दूर

ऑयल ग्लैंड का एक्टिव होना

एक्सपर्ट की मानें, तो जब ऑयली स्किन को बार-बार धोया जाता है, तो इसकी वजह से ऑयल ग्लैंड अधिक सक्रिय हो जाता है। वैसे भी स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है। इस स्थिति में स्किन पैनिक मोड में आ जाती है और स्किन अपनी केयर करने के चलते अधिक मात्रा में ऑयल प्रोड्यूस करने लगता है। परिणाम यह होता है कि त्वचा कुछ ही देर में और ज्यादा चिपचिपी हो जाती है।

स्किन बैरियर का डैमेज होना

बार-बार चेहरा धोना कभी भी सही नहीं होता है। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है। नतीजतन, त्वचा में बारीक दरारें आ जाती हैं, जिससे बाहरी बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी आसानी से पोर्स के अंदर चले जाते हैं। स्किन ऑयल प्रोडक्शन अधिक होने और बैक्टीरिया की वजह से पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में स्किन में एक्ने-पिंपल और ब्लैकहेड्स और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे धोते समय अक्सर लोग करते हैं ये 5 गलतियां, जानें इससे स्किन को होने वाले नुकसान

ऑयली स्किन को कैसे धोएं

when to wash your face after applying aloe vera gel 01 (13)

ऑयली स्किन वालों को बार-बार फेस वॉश नहीं करना चाहिए। इसके बजाय उन्हें दिन में सिर्फ दो बार ही चेहरे को धोना चाहिए। इसके अलावा, फेस वॉश के लिए माइल्ड फेस वॉश यूज करें, फोम या जेल बेस्ड क्लींजर से बचें। साथ ही, हर बार फेस वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की क्लींजिंग करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, त्वचा को हो सकता है नुकसान

निष्कर्ष

कई लोग ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए बार-बार चेहरा धोते हैं। यह तरीका सही नहीं है। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि त्वचा की केयर करने के लिए दिन में दो बार फेस वॉश करना काफी होता है। हां, अगर ऑयल अधिक मात्रा में ऑयल जनरेट कर रही है, तो इस संबंध में एक्सपर्ट से संपर्क करना फायदेमंद होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरा धोने के तुरंत बाद स्किन और ज्यादा ऑयली क्यों लगने लगती है?

    ऐसा रीबाउंड इफेक्ट के कारण होता है। बार-बार चेहरा धोने से स्किन की प्राकृतिक ऑयल छिन जाती है। ऐसे में ऑयल ग्लैंड और सक्रिय हो जाते हैं, जिससे सीबम प्रोडक्शन बढ़ने लगता है।
  • क्या ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है?

    ऑयली स्किन वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। ऐसा न करने पर त्वचा में पानी की कमी हो जाएगी और वह और अधिक तेल बनाएगी।

Read Next

दाढ़ी के नीचे मुंहासे क्यों होते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 06, 2026 19:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 06, 2026 19:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content