आज के समय में दाढ़ी कई पुरुषों की पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुकी है। घनी और अच्छी तरह से मेंटेन की गई दाढ़ी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। हालांकि, दाढ़ी रखने वाले कई पुरुष एक ऐसी समस्या का सामना करते हैं, जिसके बारे में अक्सर खुलकर बात नहीं की जाती। यह समस्या है दाढ़ी के नीचे होने वाले पिंपल्स या एक्ने की। कई लोग मान लेते हैं कि ये पिंपल्स सामान्य हैं और समय के साथ अपने आप ठीक हो जाएंगे, लेकिन KARA - Dermatology Solutions & Aesthetic Centre की फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा का मानना है कि इसके पीछे कई स्पष्ट कारण हो सकते हैं।
दाढ़ी के नीचे मुंहासे क्यों होते हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि दाढ़ी के नीचे की स्किन अक्सर खुली स्किन की तुलना में कम साफ हो पाती है। जब व्यक्ति वर्कआउट करता है या ज्यादा पसीना बहाता है, तब पसीना और स्किन का नेचुरल तेल दाढ़ी के बालों के बीच फंस सकता है। यदि समय पर सफाई न की जाए तो यह गंदगी पोर्स को बंद कर देती है। बंद पोर्स में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे सूजन और एक्ने की समस्या शुरू हो जाती है। यही कारण है कि कई लोगों को दाढ़ी के नीचे छोटे-छोटे पिंपल्स दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या दाढ़ी का कम या ज्यादा बढ़ना पुरुषों के हार्मोनल हेल्थ से जुड़ा है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
- कई लोग दाढ़ी को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए भारी (Heavy) बियर्ड ऑयल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिन लोगों की स्किन ऑयली है या जो पहले से एक्ने-प्रोन हैं, उनमें ये प्रोडक्ट्स पोर्स को बंद कर सकते हैं।
- इसके कारण अतिरिक्त तेल स्किन में फंस जाता है और पिंपल्स बनने लगते हैं। इसलिए किसी भी बियर्ड प्रोडक्ट का चुनाव अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
- पसीना यदि स्किन पर लंबे समय तक बना रहे तो बैक्टीरिया के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो जाता है। दाढ़ी होने के कारण पसीना आसानी से सूख नहीं पाता और स्किन पर जमा रहता है।
- ऐसे में पोर्स बंद होने लगते हैं और एक्ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए वर्कआउट के बाद चेहरे और दाढ़ी की अच्छी तरह सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: दाढ़ी के नीचे त्वचा को मॉइश्चराइज कैसे रखें? जानें एक्सपर्ट से

दाढ़ी के नीचे एक्ने से बचने के आसान उपाय
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा सलाह देती हैं कि यदि आप दाढ़ी के नीचे होने वाले पिंपल्स से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले नियमित रूप से दाढ़ी को साफ करें। माइल्ड फेस वॉश या बियर्ड क्लींजर का उपयोग करें। वर्कआउट के बाद चेहरा और दाढ़ी जरूर धोएं। यदि आपकी स्किन एक्ने-प्रोन है तो भारी बियर्ड ऑयल और ग्रीसी प्रोडक्ट्स से बचें। साथ ही पर्याप्त पानी पिएं और स्किन को हाइड्रेटेड रखें। साफ तौलिया और साफ ग्रूमिंग टूल्स का इस्तेमाल भी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
निष्कर्ष
दाढ़ी के नीचे होने वाले पिंपल्स कोई सामान्य या रैंडम समस्या नहीं हैं। इनके पीछे त्वचा में जमा तेल, पसीना, बैक्टीरिया और गलत बियर्ड केयर आदतें प्रमुख कारण हो सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार दाढ़ी को केवल स्टाइल करने के बजाय उसके नीचे की स्किन की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। नियमित सफाई, सही स्किनकेयर का उपयोग करके दाढ़ी के नीचे होने वाले एक्ने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या पसीने से एक्ने हो सकते हैं?
वर्कआउट के बाद पसीना और बैक्टीरिया स्किन पर जमा रह सकते हैं, जिससे एक्ने का खतरा बढ़ जाता है।दाढ़ी के नीचे की स्किन को कैसे साफ रखें?
नियमित रूप से माइल्ड फेस वॉश या बियर्ड क्लींजर से दाढ़ी और स्किन की सफाई करें।क्या दाढ़ी रखने से एक्ने बढ़ते हैं?
दाढ़ी रखने से एक्ने नहीं बढ़ते हैं? बल्कि सही सफाई और देखभाल न करने पर एक्ने होते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 06, 2026 19:38 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jun 06, 2026 19:38 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Rashmi Sharma