Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

ट्रैवेल के दौरान मुंहासे का कारण बन सकती हैं ये 6 गलतियां, खूबसूरत सेल्फी चाहिए तो बचें इनसे

घूमना हम सभी को बेहद पसंद होता है, लेकिन कई लोगों को ट्रैवल के दौरान एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हमारी किन गलतियों के कारण ट्रैवलिंग के दौरान एक्ने निकल सकते है? 

घूमना हम सभी को काफी पसंद है। सफर के दौरान अक्सर हम अपने मूड को बेहतर रखने की कोशिश करते हैं। यहां तक की कई लोगों को घूमना ही इसलिए पसंद होता है ताकि वो रोजाना की लाइफ से अलग अपने मन को तरोताजा कर सके। हालांकि, कई बार ट्रैवलिंग से वापस आने के बाद हमारा मूड खराब हो जाता है। इसका कारण हमारी ट्रिप खत्म होना नहीं, बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याएं होना है। कई लोगों को ट्रैवलिंग के दौरान या उसके ठीक बाद एक्ने की समस्या होने लगती है। लोगों को अक्सर लगता है कि मौसम बदलने या थकान के कारण उन्हें एक्ने निकल रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि हमारी ही कुछ गलतियां एक्ने निकलने का कारण बन सकती है। आइए आज के इस लेख में हम डॉ. विजय सिंघल सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से जानते हैं कि वो कौन-सी गलतियां हैं, जो ट्रैवलिंग के दौरान एक्ने निकलने का कारण बन सकती हैं?

ट्रैवल के दौरान किन गलतियों के कारण एक्ने होता है?

डॉ. विजय सिंघल का कहना है कि ट्रैवलिंग के दौरान अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो एक्ने निकलने का कारण बन सकते हैं, जैसे- 

1. अस्वच्छ बिस्तर और लिनन का इस्तेमाल

ट्रैवल के दौरान होटल, गेस्ट हाउस या ट्रेनों में मिलने वाले तकिए के कवर और कंबल हमेशा पूरी तरह साफ हो यह जरूरी नहीं होता है। इन पर धूल, बैक्टीरिया और डेड स्किन सेल्स जमा हो सकती हैं। ऐसे में जब हम ऐसे तकिए पर चेहरा रखकर सोते हैं तो ये गंदगी सीधे हमारी स्किन के संपर्क में आती है और पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे एक्ने होने लगते हैं। कई लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं और इसी कारण एक्ने निकलने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: एक्ने की समस्या से राहत के लिए घर पर बनाएंं एलोवेरा और रोजमेरी सीरम, स्किन करेगी ग्लो

2. खान-पान में बदलाव

यात्रा के दौरान लोग अक्सर बाहर का ऑयली, मसालेदार और जंक फूड ज्यादा खाना पसंद करते हैं। कभी-कभी मीठी चीजें, कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन का सेवन भी बढ़ जाता है, जो शरीर में हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है और पाचन तंत्र को प्रभावित होता है। इसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है और एक्ने का कारण बन सकता है।

3. बार-बार चेहरे को छूना

यात्रा के दौरान हम कई तरह के सतहों जैसे रेलिंग, दरवाजे के हैंडल, सीटें, मोबाइल फोन आदि चीजों को छूते हैं। इन सभी पर बैक्टीरिया और गंदगी मौजूद हो सकती हैं। ऐसे में हम उन्हीं गंदे हाथों सो अपने चेहरे को बार-बार छूते हैं, जो एक्ने का कारण बनता है।

4. शरीर में पानी की कमी

ट्रैवलिंग के दौरान लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भूल जाते हैं, खासकर जब आप कई जगहों पर घूमने में व्यस्त होते हैं। पानी की कमी से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं और स्किन ड्राई और बेजान होने लगता है। जब स्किन में नमी कम होती है तो वह ज्यादा ऑयल उत्पादन करने लगता है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने होने की समस्या बढ़ जाती है। पर्याप्त हाइड्रेशन न रखने के कारण यात्रा के दौरान एक्ने निकलने की समस्या हो सकती है।

1 (96)

5. अलग प्रकार के पानी का प्रभाव

हर जगह का पानी अलग-अलग होता है। कहीं पानी में मिनरल ज्यादा होते हैं, तो कहीं पानी बहुत हार्ड होता है। इस तरह का पानी चेहरे को धोने या नहाने के दौरान स्किन की नेचुरल नमी को छीन सकता है। कई लोगों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है और पानी में बदलाव के कारण तुरंत रिएक्ट करने लगती है, जिसके कारण रेडनेस, जलन और एक्ने की समस्या होना काफी आम है।

इसे भी पढ़ें: मौसम में बदलाव के साथ चेहरे पर निकलने लगते हैं एक्ने? डॉक्टर से जानें कारण

6. सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

ट्रैवल के दौरान लोग अक्सर धूप में ज्यादा समय गुजारते हैं, घूमना, फोटो लेना, बीच या पहाड़ों पर समय बिताना आदि, लेकिन कई लोग सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं या उसे जरूरी नहीं समझते हैं। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपकी स्किन को डैमेज कर सकती हैं, जिससे सूजन, टैनिंग और एक्ने निकलने की समस्या हो सकती है। इसलिए, ट्रैवल के दौरान भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

निष्कर्ष

ट्रैवलिंग के दौरान होने वाले एक्ने का कारण सिर्फ जगह बदलना नहीं, बल्कि कई छोटी-छोटी गलतियां भी हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको भी कहीं घूमने जाने पर एक्ने की समस्या होने लगती हैं तो इन बातों का ध्यान रखें। हेल्दी डाइट लें, साफ-सफाई का ध्यान रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सनस्क्रीन लगाएं और सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • एक्ने के कारण क्या हैं?

    एक्ने होने के मुख्य कारणों में सीबम का उत्पादन, डेड स्किन सेल्स, बैक्टीरिया और सूजन के कारण होते हैं, जो पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और एक्ने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक, तनाव और कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण भी एक्ने की समस्या हो सकती है।
  • एक्ने कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

    एक्ने कम करने के लिए दिन में दो बार अपने चेहरे को साफ करें, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, तनाव कम लें, खूब पानी पिएं और पिंपल्स को फोड़ने से बचें।
  • पिंपल किसकी कमी से होता है?

    पिंपल सिर्फ किसी एक चीज की कमी के कारण नहीं होता है, बल्कि ये हार्मोनल असंतुलन के कारण, तनाव, खराब खानपान, पानी की कमी और विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है।

Read Next

विटामिन C से भरपूर इस चीज को पेट्रोलियम जेली में मिलाकर लगाएं, मात्र 15 दिनों में डार्क सर्कल में आएगी कमी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 19, 2025 08:05 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 19, 2025 08:05 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content