गर्मियों में अक्सर लोग ठंडी जगाहों पर ट्रैवल करते हैं। ऐसे में ट्रैवल करने के बाद व्यक्ति के शरीर को डिटॉक्स की जरूरत होती है। ऐसे में सवाल आता है कि ट्रैवल करने या छुट्टियों के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करना चाहिए? ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें?
गर्मियों में ट्रैवल के बाद शरीर को डिटॉक्स कैसे करें?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "ट्रैवल के दौरान कई दिनों तक बाहर का खाना खाने और ट्रैवल की थकान के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने और रिस्टोर करने की जरूरत होती है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए घर वापस आने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।"
हेल्दी डाइट फॉलो न करें
ट्रैवल के दौरान बाहर का खाना बहुत अधिक खाया जाता है। ऐसे में बाहर से वापस आने के बाद हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त साबुत अनाज, फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करें, खासकर पानी से भरपूर खीरा और तरबूज जैसे फूड्स। इसके अलावा, हर्बल टी का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर को नेचुरल डिटॉक्स करने, पाचन को रिलैक्स करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से
पर्याप्त पानी पिएं
ट्रैवल के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं या हर्बल टी पिएं। ऐसा करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने, शरीर को हाइड्रेट करने और शरीर से गंदगी को बाहर निकालकर खून को साफ करने में मदद मिलती है।

फिजिकल एक्टिविटीज शुरू करें
गर्मियों में ट्रैवल से वापस आने के बाद फिजिकल एक्टिविटीज शुरु करें या योग करें, कॉर्डियो, स्ट्रेचिंग, जॉगिंग और अन्य एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से स्ट्रेस को कम करने, शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
पर्याप्त नींद लें
ट्रैवल के दौरान अक्सर लोगों की नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में घुमकर वापस आने के बाद नींद को प्राथमिकता देते हुए समय से सोएं और 8-9 घंटों की भरपूर नींद लें। ध्यान रहे, शाम को कैफीन का सेवन करने से बचें और रात को सोने से पहले स्क्रीन का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें: लिवर डिटॉक्स सच में काम कर रहा है या नहीं? शरीर खुद देता है ये संकेत
छोटे-छोटे गोल्स तय करें
घर पर वापस आने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने या अपने रूटीन में वापस आने के लिए छोटे-छोटे गोल्स तय करें, जैसे मीठा धीरे-धीरे कम करें और 10-10 मिनट की वॉक करें। ऐसा करने से शरीर पर एकदम से प्रेशन नहीं आता है।
निष्कर्ष
गर्मियों में ट्रैवल करने के बाद शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने और रूटीन पर वापस आने के लिए छोटे-छोटे गोल्स के साथ हेल्दी डाइट को फॉलो करें, पर्याप्त पानी पिएं, फिजिकल एक्टिविटीज शुरु करें और पर्याप्त नींद लें। ऐसा करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
गर्मी में अपने शरीर को कैसे साफ रखें?
गर्मियों में इंफेक्शन और अन्य परेशानियों से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके लिए नियमित रूप से नहाएं, साबुन का इस्तेमाल करें, हल्के और साफ कपड़े पहनें।गर्मियों में ज्यादा क्या खाना चाहिए?
गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने और शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी से भरपूर, खीरा, तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, दही, छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी, हरी सब्जियों, तोरी और लौकी जैसे हेल्के फूड्स को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 09, 2026 16:04 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 09, 2026 16:04 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain