Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

गर्मियों में धूप से डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर टिप्स

गर्मियों में ज्यादा धूप में रहने के कारण लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्किन का डैमेज से बचाव करने के लिए कुछ स्किन केयर रूटीन को फॉलो किया जा सकता है। 

गर्मियों में तेज धूप में लंबे समय तक रहने के कारण अक्सर लोगों को टैनिंग होने, ड्राईनेस, डल स्किन, कई बार स्किन डैमेज होने और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गर्मियों में स्किन का डैमेज से बचाव के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। इसके बारे में हम Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानेंगे।

गर्मियों में स्किन डैमेज को रिपेयर करने के लिए नाइट केयर रूटीन

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, स्किन खुद को रात के समय रिपेयर करती है। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

स्किन को क्लींज करें

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले नियमित रूप से चेहरे को क्लींज करें। ऐसा करने से स्किन पर जमा गंदगी को निकालने और स्किन को साफ करने में मदद मिलती है। इससे स्किन को फ्रेश फील होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज मेकअप लगाने से स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

सीरम लगाएं

स्किन को हेल्दी रखने और रिपेयर करने के लिए त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए चेहरे को क्लींज करने के बाद सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो स्किन के डैमेज से राहत देने में सहायक हो सकता है।

night skincare tips to repair damage skin in summer in hindi 01 (5)

स्किन को मॉइस्चराइज करें

इसके बाद स्किन को रिपेयर करने के लिए अच्छे से मॉइस्चराइज करें। इसके लिए हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से त्वचा में मॉइस्चर को लॉक करने और स्किन को रात में रिपेयर करने में मदद मिलती है।

आंखों के आस-पास की त्वचा पर ध्यान दें

रात का स्किन केयर रूटीन फॉलो करते समय आंखों के आस-पास की त्वचा पर खास ध्यान दें और त्वचा को लाइट मॉइस्चराइजर की मदद से मॉइस्चराइज करें। इससे स्किन को रिपेयर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- Summer Skin Care: गर्मियों में इन 10 आदतों की वजह से खराब हो सकती है स्किन, न दोहराएं

रोज फॉलो करें यह रूटीन

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, स्किन को डैमेज से बचाने और इसको हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से इस नाइट केयर रूटीन को फॉलो करें। कई बार महिलाएं बहुत कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। धूप के कारण स्किन डैमेज होने के साथ-साथ कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन के सेंसिटिव होने की समस्या हो सकती है।

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, रात को नियमित रूप से स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने से इसके डैमेज को रिपेयर करने और स्किन को रिकवर करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

गर्मियों में स्किन का डैमेज से बचाव करने के लिए स्किन को रात के समय नियमित रूप से क्लींज करें, सीरम लगाएं और त्वचा में मॉइस्चर को लॉक करने के लिए लाइट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्किन को हेल्दी रखने और डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अधिक कैमिकल युक्त अधिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी अधिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट में एवोकाडो, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स, सैल्मन, साबुत अनाज, फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, जिससे त्वचा नेचुरली हाइड्रेट रहती है।
  • त्वचा रोग में क्या नहीं खाना चाहिए?

    स्किन से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को अधिक तले-भुने, अधिक मसालेदार, नमक और मीठे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • त्वचा खराब होने के कुछ संकेत क्या हैं?

    स्किन के डैमेज होने या स्किन से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को स्किन के ड्राई होने, लगातार खुजली होने, रैशेज होने, मुंहासे होने, त्वचा के लाल होने और पिगमेंटेशन होने की समस्या हो सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें। 

Read Next

गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं नेचुरल टोनर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 30, 2026 15:03 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 30, 2026 15:03 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 30, 2026 15:03 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content