गर्मियों की शुरुआत के साथ अक्सर लोगों को ऑयली स्किन और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए अक्सर लोगों को त्वचा की साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे कि गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या से राहत के लिए घर पर नेचुरल टोनर बनाया जा सकता है।
ऑयली स्किन पर टोनर के फायदे
डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, गर्मियों में ऑयली स्किन से राहत के लिए घर पर गुलाब जल, एलोवेरा जेल और पुदीना के साथ नेचुरल टोनर बनाया जा सकता है। इन सभी चीजों में बहुत से पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जिससे स्किन की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।
ऑयल कंट्रोल करे
पुदीना, एलोवेरा जेल और गुलाब जल से बने टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन में जमा एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे ऑयली स्किन से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
कूलिंग इफेक्ट दे
पुदीना स्किन को कुलिंग इफेक्ट देता है। ऐसे में गर्मियों में इस नेचुरल टोनर का इस्तेमाल करने से त्वचा को ठंडक देने और स्किन को फ्रेश फिल कराने में मदद मिलती है।
-1777460583153.jpg)
पोर्स को टाइट करे
पुदीना, गुलाब जल और एलोवेरा जेल के नेचुरल टोनर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पोर्स को टाइट करने और स्किन को यंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्किन को साफ और हाइड्रेट करें
इस नेचुरल टोन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन के पोर्स को अच्छे से साफ करने और त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
इसे भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी या बेसन, ऑयली स्किन पर क्या लगाएं? खुद स्किन एक्सपर्ट से जानें
ऑयली स्किन से राहत के लिए टोनर कैसे बनाएं?
डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, ऑयली स्किन से राहत के लिए घर पर नेचुरल टोनर बनाया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 4 से 5 बड़ी चम्मच गुलाब जल और 10-15 पुदीना के पत्तों को ले लें।
- अब पुदीने की पत्तियों को आधा कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इसको ठंड करके छान लें।
- इसके बाद पुदीने के पानी में गुलाब जल और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में डालकर फ्रिज में स्टोर कर लें।
नेचुरल टोनर का इस्तेमाल कैसे करें?
इसके लिए चेहरे को अच्छे से धो लें। अब इस टोनर को चेहरे पर दिन में दो बार स्प्रे किया जा सकता है।
सावधानियां
इस नेचुरल टोनर का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे जलन या कोई और परेशानी महसूस होने पर इसका यूज न करें। इसके अलावा, एलोवेरा जेल, गुलाब जल और पुदीना किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
एलोवेरा जेल, गुलाब जल और पुदीने के पत्ते से बने टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन के ऑयल को कंट्रोल करने, कूलिंग इफेक्ट देने, पोर्स को टाइट करने, स्किन को साफ करने और हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें, साथ ही स्किन की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
दिन में कितनी बार टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए?
नेचुरल टोनर का इस्तेमाल चेहरा धोने के बाद दिन में दो बार (सुबह और रात को) किया जा सकता है।क्या इस टोनर के इस्तेमाल के बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है?
टोनर लगाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी होती है। ऐसे में लाइट या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं। टोनर स्किन को हाइड्रेट करता है और फिर मॉइस्चराइजर लगाने से यह नमी को त्वचा में लॉक कर देता है।रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?
नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा जेल को लगाने से स्किन को हाइड्रेट रखने, एजिंग से बचाव करने, त्वचा का जलन से बचाव करने, मुंहासों को कम करने, स्किन को साफ करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 29, 2026 16:36 IST
Modified By : Priyanka Sharma Apr 29, 2026 16:36 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma